ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के कार्यकारिणी की हुई बैठक, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर हुए शामिल

PATNA: राजधानी पटना में रविवार को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी के अलावे कार्यकारिणी के सभी

पटना में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के कार्यकारिणी की हुई बैठक, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर हुए शामिल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना में रविवार को आम जनता पार्टी राष्ट्रीय की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी के अलावे कार्यकारिणी के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस अवसर पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बिहार के ताजा राजनीतिक हालत पर पार्टी के नेताओं से चर्चा की। भविष्य में पार्टी कैसे अच्छा प्रदर्शन करे इसको लेकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्रशांत किशोर से विचार विमर्श किया।


इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने बताया की बैठक में इस बात को लेकर गंभीर चर्चा हुई की भविष्य में पार्टी का कैसे विस्तार किया जाए। विद्यापति चंद्रवंशी ने बताया कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय भी बिहार में जातीय जनगणना के पक्ष में है और पार्टी इसका समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना से यह साफ हो जाएगा कि बिहार में किस जाति के लोगों की कितनी संख्या है और उनकी दशा क्या है।


जातीय जनगणना होने से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों क मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना होने के बाद आर्थिक और सामाजिक रूप से पिछड़े सवर्ण समाज के लोगों को भी सरकार को कल्याणकारी योजना चलाना होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने कहा कि आम जनता पार्टी राष्ट्रीय लगातार अभियान चलाकर शिक्षित लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए काम कर रही है।


ऐसे करीब 20 हजार लोगों को अबतक पार्टी से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने कहा कि राजनीत में अच्छे और नए लोगों आएं तो यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि बिहार की राजनीत में आज की जो परिस्थितियां हैं उसमें सुधार आवश्यक है तभी बिहार और देश का विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में जाति और धर्म से ऊपर उठकर आम जनता पार्टी राष्ट्रीय अपनी एक अलग पहचान बनाएगी।


पटना में आम जनता पार्टी राष्ट्रीय के कार्यकारिणी की हुई बैठक, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर हुए शामिल

टैग्स