ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना मेयर की कुर्सी का विवाद हाईकोर्ट पहुंचा, डिप्टी मेयर ने अविश्वास प्रस्ताव में हार को दी चुनौती

PATNA : पटना मेयर की कुर्सी का विवाद अब हाईकोर्ट जा पहुंचा है। मेयर सीता साहू के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का मामला अब हाईकोर्ट पहुंचा है। पटना की डिप्टी मेयर मीरा देवी ने पटन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : पटना मेयर की कुर्सी का विवाद अब हाईकोर्ट जा पहुंचा है। मेयर सीता साहू के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का मामला अब हाईकोर्ट पहुंचा है। पटना की डिप्टी मेयर मीरा देवी ने पटना हाई कोर्ट में एक रिट याचिका दायर की है।


डिप्टी मेयर मीरा देवी ने हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका में मेयर के विरुद्ध भ्रष्टाचार समेत कई अन्य गंभीर आरोप भी लगाए हैं। याचिका में कहा गया है कि मेयर ने कोरोना महामारी के दौरान पटना की गरीब और जरूरतमंद जनता तक सहायता पहुंचाने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की। याचिका के जरिए पटना मेयर के कामकाज पर रोक लगाने की मांग भी की गई है। 


डिप्टी मेयर मीरा देवी ने आरोप लगाया है कि पिछले दिनों मेयर सीता साहू के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव में विरोधी खेमा पराजित नहीं हुआ बल्कि मेयर सीता साहू खुद अविश्वास प्रस्ताव के दौरान देर से पहुंचीं। हाईकोर्ट में मामला पहुंचने के बाद अब मेयर सीता साहू की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।