ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

पटना के सब्जीबाग में लालू स्टाइल में गरजे तेजप्रताप, कहा- नीतीश को चाचा कहने में आ रही शर्म

PATNA : लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव पटना के सब्जीबाग में चल रहे सीएए-एनआरसी के विरोध में शामिल हुए हैं। इस मौके पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच तेज प्रताप यादव बिल्कुल लालू के स्टाइल में नजर आए। तेज

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : लालू के बड़े लाल तेजप्रताप यादव पटना के सब्जीबाग में चल रहे सीएए-एनआरसी के विरोध में शामिल हुए हैं। इस मौके पर उमड़ी भारी भीड़ के बीच तेज प्रताप यादव बिल्कुल लालू के स्टाइल में नजर आए। तेज प्रताप यादव  ने जिस स्टाइल में भाषण दिया उसमें लालू की झलक साफ नजर आयी। तेजप्रताप यादव के भाषण पर खूब तालियां बजी।


तेजप्रताप यादव ने कहा कि सब्जीबाग से मेरा पुराना रिश्ता है। हम यहां बार-बार आते रहे हैं। हमारे पिताजी भी यहां आते रहते थे।यहां हम बचपन से आ रहे हैं। यहां आकर पान खाया करते थे। यहां आकर माकूति भी खाते है तो बकरखानी का भी स्वाद लेते हैं।वहीं स्थानीय वार्ड पार्षद शाहजादी बेगम  की भी चर्चा उन्होनें की। बोले बहुत एक्टिव महिला पार्षद हैं।


तेजप्रताप यादव ने कहा कि पीएम मोदी को ललकारने वाले बस लालू यादव है और उसी लड़ाई को लड़ते-लड़ते आज वे जेल में बंद हैं। उन्होनें  CAA और NRC पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएगी तब तक हम विरोध करते रहेंगे।तेजप्रताप ने कहा कि खून का एक-एक कतरा बहा दूंगा लेकिन आपकी आवाज दबने नहीं दूंगा।


नीतीश और सुशील मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होनें कहा कि पलटू राम और सलटू राम को तो आप जानते ही हैं जो पलटू राम है वो अंदर से सपोर्ट करते हैं और बिहार में आकर दिखाते है कि लागू नहीं होने देंगे।उन्होनें कहा कि नीतीश को चाचा कहने में भी मुझे शर्म आ रही है।  तेजप्रताप ने कहा कि मैने एलपी मूवमेंट की शुरुआत कर दी है जिसकी आवाज पूरे देश तक जाएगी। 






टैग्स