ब्रेकिंग
मामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादल

पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने किया ध्वजारोहण, राज्यवासियों को दी गणतन्त्र दिवस दिवस की बधाई

PATNA : देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह देश के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और कई अन्य अनूठी पहलों का गवाह बनेगा। इसी मौके पर पट

पटना के गांधी मैदान में राज्यपाल फागू चौहान ने किया ध्वजारोहण, राज्यवासियों को दी गणतन्त्र दिवस दिवस की बधाई
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। इस साल का गणतंत्र दिवस समारोह देश के सैन्य कौशल, सांस्कृतिक विविधता और कई अन्य अनूठी पहलों का गवाह बनेगा। इसी मौके पर पटना समेत पूरे बिहार में भी जश्न का माहौल है। पटना में गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य कार्यक्रम गांधी मैदान में आयोजित किया गया है। इस मौके पर गांधी मैदान में बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने झंडोतोलन किया। इससे पहले राज्यपाल ने खुली जीप में सवार होकर झांकी और परेड का निरीक्षण किया। गणत्रंत दिवस समारोह में बिहार सरकार के 12 विभागों की रंग-बिरंगी और खूबसूरत झांकियां निकली है।


मालूम हो कि, पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के बाद इसबार आमलोगाें काे भी गांधी मैदान में इंट्री मिलेगी। आमलाेगाें काे गेट नंबर 6 और 7, महिलाओं काे 12 और 13, वहीं स्टूडेंट की इंट्री गेट नंबर 2, 3 और 4 से हाेगी। वीवीआईपी की इंट्री गेट नंबर 10 से हाेगी। मैदान को चार सेक्टराें में बांट कर सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ वरीय पुलिस अधिकारी तैनात किया गया है।


इधर, इस समारोह को लेकर अस्थायी कंट्रोल रूम बनाया गया है। मैदान के अंदर और बाहर 58 स्थानों पर 111 मजिस्ट्रेट, 111 पुलिस अधिकारी के साथ एक हजार से अधिक जवानाें को तैनात किया गया है। वहीं, जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 24 सुरक्षित दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। मैदान के चारों तरफ 11 क्लोज सर्किट कैमराें और अंदर 38 कैमराें से मॉनिटरिंग हो रही है।