ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना के दीघा-मैनपुरा में चलेगा बुलडोजर, अगले तीन महीने में ध्वस्त होगा अवैध निर्माण

PATNA : विधानसभा से इस वक्त बड़ी खबर पटना में अवैध निर्माण को लेकर आ रही है। सरकार ने विधानसभा में ऐलान किया है कि अगले 3 महीने में पटना के अंदर अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा। पटन

पटना के दीघा-मैनपुरा में चलेगा बुलडोजर, अगले तीन महीने में ध्वस्त होगा अवैध निर्माण
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : विधानसभा से इस वक्त बड़ी खबर पटना में अवैध निर्माण को लेकर आ रही है। सरकार ने विधानसभा में ऐलान किया है कि अगले 3 महीने में पटना के अंदर अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलेगा। पटना के दीघा से मैनपुरा तक के इलाके में बुलडोजर चलने वाला है। सरकार की तरफ से भू राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने आज सदन में इसकी जानकारी दी है।


दरअसल बिहार विधानसभा के प्रश्नोत्तरकाल में आरजेडी के विधायक डॉ. रामानुज प्रसाद ने दीघा और मैनपुरा तक के इलाके में अवैध निर्माण को लेकर सवाल पूछा था। आरजेडी विधायक ने आरोप लगाया कि गंगा के तराई वाले इलाके में जहां पहले से दीवार खड़ी की गई है उसके अंदर अवैध निर्माण तेजी के साथ हुआ है। सरकार इसके लिए क्या कदम उठा रही है? 


सरकार की तरफ से जवाब देते हुए मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि इस मामले में सरकार अवैध निर्माण को तोड़ने की नीति बना चुकी है। मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि कुछ मामले कोर्ट के अंदर भी हैं। उन्होंने मुजफ्फपुर के अमर पांडे के एक अवैध निर्माण और गाड़ी के शोरूम का हवाला देते हुए कहा कि इन सभी को सरकार आने वाले दिन में तोड़ने वाली है। मामला फिलहाल कोर्ट में है और स्टे लगा हुआ है।


मंत्री रामसूरत राय ने विधानसभा में ऐलान किया कि पटना में अतिक्रमण को तोड़ने के लिए अप्रैल से लेकर जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि बुलडोजर चलेगा और किसी का रसूख अवैध निर्माण को बचा नहीं सकता। आपको बता दें कि अतिक्रमण को लेकर मंत्री रामसूरत राय पहले से यह कहते रहे हैं कि बिहार में भी बुलडोजर चलने वाला है।

टैग्स