ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मांझी का बड़ा आरोप, पशुपति पारस नहीं थे NDA के सच्चे सिपाही

PATNA: एनडीए में सीट शेयरिंग से नाराज होकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने

मांझी का बड़ा आरोप, पशुपति पारस नहीं थे NDA के सच्चे सिपाही
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: एनडीए में सीट शेयरिंग से नाराज होकर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद पशुपति पारस ने कहा कि हमारे साथ व्यक्तिगत तौर पर नाइंसाफी हुई है अन्याय हुआ है। पशुपति पारस के इस बयान पर एनडीए के घटक दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। 


मांझी ने कहा कि पशुपति पारस दो तरह की बात बोलते हैं। पहले तो बोल रहे थे कि वो एनडीए के सिपाही हैं। यदि वो एनडीए के सिपाही हैं तो जो आदेश होता उसका पालन करते लेकिन वो मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिये। इसका मतलब यह हुआ कि वो एनडीए के सच्चे सिपाही नहीं थे।


बता दें कि एनडीए में सीटों का बंटवारा कल 18 मार्च को हो गया। बिहार की 40 लोकसभा सीटों के बंटवारे में 17 सीटें बीजेपी,16 सीटें जेडीयू, 5 सीट चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को दी गईं। इसके अलावे जीतनराम मांझी की और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक सीट दी गई। जबकि पशुपति पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को एक भी सीट नसीब नहीं हुआ। इसी बात से नाराज होकर पशुपति पारस ने आज दिल्ली में मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। 


टैग्स