ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को मिली जान से मारने की धमकी, बोले पारस..अब मेरा दिल टूट गया है

DESK: हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के मामले में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पास

केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस को मिली जान से मारने की धमकी, बोले पारस..अब मेरा दिल टूट गया है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: हाजीपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के मामले में केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जमुई सांसद चिराग पासवान के समर्थक द्वारा सरकारी और प्राइवेट मोबाइल नंबर पर फोन करके जान से मारने की धमकी दी जा रही है।


 धमकी देने वाला शख्स हाजीपुर से चुनाव नहीं लड़ने की बात कर रहा है। वह हाजीपुर से चुनाव नहीं लड़ने की धमकी मुझे दे रहा है। पशुपति पारस ने कहा कि अब मेरा दिल टूट गया है इसलिए अब एक होने का तो कोई सवाल ही पैदा नहीं लेता है। 


भतीजे चिराग के समर्थक मुझे हाजीपुर में चेहरे पर कालिख पोतने की भी धमकी दे रहे हैं। इससे पहले भी हाजीपुर और मोकामा में हमारे ऊपर हमला हो चुका है। पशुपति पारस ने इस बात की सूचना दिल्ली के पार्लियामेंट थाने की पुलिस को दी है। पशुपति पारस ने यह भी कहा है कि वे इस सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखेंगे और पूरी बात रखेंगे।  


पशुपति पारस ने कहा कि इसके पीछे किसका हाथ है यह किसी से छिपा हुआ नहीं है। यह सभी को पता है सब जानते हैं। उनके केंद्रीय मंत्री बनने से कईयों को जलन है। दूसरे जगह का सांसद मेरे संसदीय क्षेत्र हाजीपुर आकर कहता है कि हाजीपुर मेरी कर्म भूमि है। मेरे सुख चैन से और किसी को नहीं बल्कि भतीजे चिराग को जलन है। अब तो उनके समर्थकों द्वारा मुझे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। 



टैग्स