ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पशुपति पारस के पटना पहुंचने से पहले बदला गया पोस्टर, लोजपा दफ्तर में लगे पोस्टर में चिराग को नहीं मिली जगह

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच पशुपति पारस आज दिल्ली से पटना लौंट रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पशुपति पारस शाम पटना आ रहे हैं। गुरुवार को वे राष्ट्रीय क

पशुपति पारस के पटना पहुंचने से पहले बदला गया पोस्टर, लोजपा दफ्तर में लगे पोस्टर में चिराग को नहीं मिली जगह
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में मचे सियासी घमासान के बीच पशुपति पारस आज दिल्ली से पटना लौंट रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार पशुपति पारस शाम पटना आ रहे हैं। गुरुवार को वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेंगे। संसदीय दल का नेता चुनने के बाद पशुपति पारस आज पहली बार पटना आ रहे है जिसे लेकर लोजपा कार्यालय में सारी तैयारियां कर ली गयी है। पशुपति पारस के आने से पूर्व राजधानी लोजपा कार्यालय के सभी पोस्टर को बदल दिया गया है।


लोजपा के बैनर में सबसे पहले बाएं तरफ रामविलास पासवान का फोटो लगाया गया है वही ठीक दाएं तरफ पशुपति पारस का फोटो लगाया गया है। वही पोस्टर में प्रिस राज, वीणा देवी, चौधरी महबूब अली कैसर, चंदन सिंह और सूरज भान सिंह को भी जगह दी गयी है लेकिन चिराग पासवान को इस पोस्टर से गायब कर दिया। बैनर पोस्टर को पार्टी कार्यालय में लगाया जा रहा है। पशुपति पारस के पटना पहुंचने से पहले इन पोस्टरों को लगा दिया जाएगा। पशुपति पारस के पटना आने की सूचना मिलते ही सुबह से समर्थकों में खुशी का माहौल है। बैंड बाजों के साथ समर्थक उनके स्वागत के लिए तैयार हैं। 



रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ASMIT

FirstBihar संवाददाता