ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पार्टी कार्यालय पहुंचे नीतीश को शख्स ने टोका..प्रणाम सर..लक्ष्मी यादव के लड़का हुए सर..फिर CM बोले ?

PATNA: प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार लगाते हैं। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' का कार्यक्रम आज भी हुआ। जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुम

पार्टी कार्यालय पहुंचे नीतीश को शख्स ने टोका..प्रणाम सर..लक्ष्मी यादव के लड़का हुए सर..फिर CM बोले ?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: प्रत्येक सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनता दरबार लगाते हैं। 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' का कार्यक्रम आज भी हुआ। जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार JDU प्रदेश कार्यालय पहुंच गये। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। CM नीतीश को पार्टी दफ्तर में देख एक शख्स खुशी से झूम उठा। उसकी बातें सुनकर मुख्यमंत्री भी पीछे मुड़कर देखने लगे।


जेडीयू कार्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उनका हालचाल जाना। पार्टी दफ्तर का भ्रमण कर उन्होंने आवश्यक निर्देश भी दिये। पार्टी कार्यालय में वहां के कर्मियों और कार्यकर्ताओं से जब वे मिल रहे थे तभी इस दौरान एक शख्स पार्टी दफ्तर में मौजूद था जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को देखते ही प्रणाम करने लगा। 


उसके मुंह से सबसे पहले यह निकला कि प्रणाम सर..हम लक्ष्मी यादव के लड़का हुए सर..इतना सुनते ही मुख्यमंत्री पीछे की ओर घुमे और उस शख्स को देखे और कहा कि अच्छा..मुख्यमंत्री जैसे ही पीछे घुमकर देखे वह शख्स खुशी से झूम उठा। उसके चेहरे की मुस्कान को देखकर यह समझा जा सकता है मुख्यमंत्री से मिलकर वह कितना खुश था। फिर नीतीश कुमार आगे की ओर बढ़ गये। पार्टी नेताओं से मुलाकात के बाद वे सीएम आवास की ओर रवाना हो गये।


टैग्स