ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिए

प्रकाश सिंह बादल का निधन : बिहार में दो दिनों का राजकीय शोक, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी

PATNA : पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने की तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करव

प्रकाश सिंह बादल का निधन :  बिहार में दो दिनों का राजकीय शोक, इन चीजों पर रहेगी पाबंदी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात को 95 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें सांस लेने की तकलीफ के बाद 16 अप्रैल को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां 25 अप्रैल को रात 7:42 में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस बीच प्रकाश सिंह बादल के निधन पर बिहार सरकार के तरफ से 2 दिनों का राजकीय शोक प्रकट किया गया है।


बिहार सरकार के सबसे पत्र लिखकर कहा गया है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रकाश सिंह बादल का निधन राज्य सरकार द्वारा दिनांक 26 और 27 अप्रैल 2023 को राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया गया। इस दिन राज्य के उन सभी भवनों जिन पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है वो आधा झुका रहेगा। इसके साथ ही इस अवधि में राजकीय समारोह सांस्कृतिक मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित नहीं होंगे


मालूम हो कि, बादल देश की राजनीति के सबसे बुजुर्ग नेता थे। उनके निधन पर केंद्र सरकार ने भी दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है, जिसमें दो दिन पूरे देश में लगा ध्वज आधा झुका दिया जाएगा। वहीं सभी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। इसके साथ ही पंजाब में कल गुरुवार को सरकारी छुट्‌टी की घोषणा कर दी गई है। 


आपको बताते चलें कि, बादल के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए शिरोमणि अकाली दल के चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में रखा गया है। दोपहर 12 बजे के बाद चंडीगढ़ से बठिंडा के लिए शव यात्रा निकाली जाएगी। वहीं कल यानी गुरुवार को उनका संस्कार पैतृक गांव बादल में दोपहर 1 बजे किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

GANESH SHAMRAT

FirstBihar संवाददाता