ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम से भाजपा विधायक के गायब रहने पर बोले तेजप्रताप, पहले हमारे पिताजी से डरता था अब हमसे डरता है

PATNA: पटना के राजेन्द्र नगर में मैकडॉवेल गोलंबर पार्क 2 और 3 का उद्घाटन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्थानीय भाजपा

पार्क के उद्घाटन कार्यक्रम से भाजपा विधायक के गायब रहने पर बोले तेजप्रताप, पहले हमारे पिताजी से डरता था अब हमसे डरता है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के राजेन्द्र नगर में मैकडॉवेल गोलंबर पार्क 2 और 3 का उद्घाटन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव ने किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर स्थानीय भाजपा विधायक अरूण कुमार सिन्हा को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था लेकिन भाजपा विधायक इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। तेजप्रताप यादव से जब बीजेपी विधायक अरूण कुमार सिन्हा के गायब रहने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह भगोड़ा है पहले हमारे पिता जी से डरता था आज हमसे डरके नहीं आया। 


तेजप्रताप ने कहा कि अरुण सिन्हा को इस कार्यक्रम में रहना चाहिए था। जनता ने चुनकर उनकों विधायक बनाया है। विधायकी का दुरुपयोग करना बंद करें। प्रतिनिधि को उपस्थित रहना चाहिए था। अरुण सिन्हा ने जनता के भरोसे को तोड़ने का काम किया है। 


जातीय जनगणना को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोगों ने इसे कराने की मांग की थी जिसे लेकर कोर्ट ने आदेश दिया है। यहां तो भाजपा हार गई। 2024 और 2025 में भी भाजपा का सुपड़ा साफ हो जाएगा। इसलिए यहां के विधायक डर गये हैं। इस कार्यक्रम में नहीं आये हैं। बीजेपी के लोग तो डरपोक है। और विधायक भी डरपोक है जो नहीं आए हैं। भाजपा पूरी तरह से डर चुका है। जनता के मौके को गंवाने का काम किया है।


अरुण सिन्हा के बारे में कहा कि यह भगोड़ा है पहले हमारे पिता जी से डरता था आज हमसे डरके नहीं आया। तेजप्रताप ने कहा कि पार्क सबके लिए है यहां आइए योगा कीजिए, ध्यान करीये और वृक्षारोपण भी कीजिए। सुशील मोदी को भी यहां आकर पेड़ लगाना चाहिए।

टैग्स