ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में हाथ कैसे होगा मजबूत? जीत से ज्यादा परिवारवालों को टिकट दिलाने में जुटे हैं कांग्रेसी

PATNA : बिहार की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अकेले अपने दम पर मैदान में उतरने का साहस दिखाया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को यह तय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार की 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने अकेले अपने दम पर मैदान में उतरने का साहस दिखाया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में बुधवार को यह तय हुआ कि पार्टी को उपचुनाव में अकेले उतरना चाहिए। विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम का पैनल केंद्रीय आलाकमान को भेजने पर सहमति बनी। 


लेकिन लंबे अरसे बाद अपने बूते चुनाव में उतरने का साहस दिखाने वाली कांग्रेस क्या वाकई उपचुनाव में परफॉर्म कर पाएगी। बिहार कांग्रेस के कुछ नेताओं का रवैया इस बात में संदेह पैदा कर रहा है। उपचुनाव में उम्मीदवारों की दावेदारी के बीच कांग्रेस के कुछ नेताओं का पूरा ध्यान पार्टी की जीत से ज्यादा अपने परिवार के लोगों को टिकट दिलाने पर है। 


कांग्रेस के जो नेता अपने परिवार के लिए टिकट चाहते हैं उनमें सबसे पहला नाम किशनगंज से सांसद मो. जावेद का है। मो. जावेद के सांसद चुने जाने के बाद ही किशनगंज विधानसभा सीट पर चुनाव हो रहा है लिहाजा वह अपनी मां के लिए विधानसभा का टिकट चाहते हैं। कांग्रेस के सूत्र बता रहे हैं कि मोहम्मद जावेद हर कीमत पर किशनगंज सीट अपने परिवार के पास रखना चाहते हैं। कांग्रेस के पुराने नेता विजय शंकर दुबे भी अपने बेटे के लिए दरौंदा विधानसभा सीट से टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। कांग्रेसियों का परिवार प्रेम ऐसे वक़्त में देखने को मिल रहा है जब पार्टी के बड़े नेता उपचुनाव में अपने दम पर जाने का फैसला ले चुके हैं।