ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

‘पर्दे के पीछे से गेम खेल रही बीजेपी’, जातीय गणना को लेकर नीतीश के मंत्री का बड़ा अटैक

PATNA: पटना हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद बिहार में जातीय गणना का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। जातीय गणना पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर स

‘पर्दे के पीछे से गेम खेल रही बीजेपी’, जातीय गणना को लेकर नीतीश के मंत्री का बड़ा अटैक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: पटना हाई कोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद बिहार में जातीय गणना का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है। जातीय गणना पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिकाओं पर सुनवाई हो रही है। बिहार में इसको लेकर पक्ष और विपक्ष के लोग एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। जेडीयू ने आरोप लगाया है कि बीजेपी बिहार में जातीय गणना रोकने के लिए पर्दे के पीछे से गेम खेल रही है।


बिहार सरकार के मंत्री और नीतीश के करीबी जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने जातीय गणना में हो रही देरी के लिए बीजेपी को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और केंद्र सरकार जो पीछे से कम कर रही थी अब सामने आ गई है और कल केंद्र सरकार के सॉलिसिटर जनरल ने सुप्रीम कोर्ट को यह कहा कि हमको भी कुछ कहना है लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि ना हमें पक्ष में कहना है ना हमें विपक्ष में कहना है।


उन्होंने कहा कि बिहार की जनता देख रही है कि केंद्र सरकार क्या चाह रही है और किस तरीके से पहले भी बीजेपी ने जातिगत गणना पर रोक लगाने को लेकर पर्दे के पीछे से खेल खेला है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूरा विश्वास है कि बिहार सरकार जातिगत गणना का काम पूरा करेगी और जातिगत गणना का जो काम बिहार में हुआ है वह देश के लिए नीतीश कुमार के नेतृत्व में पार्टी नजीर पेश करेगी।



रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता