ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

'पप्पू हैं राहुल गांधी और पप्पू ही रहेंगे ...'. इंडी गठबंधन से अलग होते ही ललन सिंह का बड़ा हमला, बता दिया क्यों JDU ने तोड़ा नाता

PATNA : इंडिया अलाइंस से नाता छोड़कर एनडीेए में शामिल होने के बाद जदयू सांसद ने पहली बार इंडी गठबंधन के नेताओं पर अटैक किया। जदयू सांसद ललन सिंह ने सीधे-सीधे राहुल गांधी को निशाने

'पप्पू हैं राहुल गांधी और पप्पू ही रहेंगे ...'.  इंडी गठबंधन से अलग होते ही ललन सिंह का बड़ा हमला, बता दिया क्यों JDU ने तोड़ा नाता
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : इंडिया अलाइंस से नाता छोड़कर एनडीेए में शामिल होने के बाद जदयू सांसद ने पहली बार इंडी गठबंधन के नेताओं पर अटैक किया। जदयू सांसद ललन सिंह ने सीधे-सीधे राहुल गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि- जातीय जनगणना हमने कराया और झूठ का क्रेडिट लेने के लिए कुछ कुछ बोल रहे हैं। इससे पहले सीमांचल में  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने देश भर में जातिगत गणना की जरूरत बताते हुए कहा कि - बिहार में पिछड़े वर्गों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। इसी पर नीतीश कुमार का जवाब आया है।


ललन सिंह ने कहा कि - राहुल गांधी  जी, आपने कहा है कि आपके दबाव में बिहार में जाति आधारित गणना करवाई गई। इतना बड़ा असत्य हो ही नहीं सकता। शायद आपको पता नहीं है कि नीतीश कुमार जी, कभी किसी के दबाव में काम नहीं करते हैं। जाति आधारित गणना, नीतीश कुमार जी का निश्चय था और यह मुद्दा नीतीश कुमार जी ने स्वर्गीय वी. पी. सिंह जी के प्रधानमंत्रित्व काल में भी उठाया था, जब आपका राजनीतिक उदय भी नहीं हुआ था। 


आपकी तो हालत यह है कि बेंगलुरु और मुंबई की बैठक में जब जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से प्रस्ताव पास करने को कहा गया, तब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी ने इसका विरोध किया और आपने मौन रहकर उनका समर्थन किया। देश की राजनीति में कुछ पाने के लिए असत्य कथन का सहारा मत लीजिए। यही कारण है कि आपकी कांग्रेस पार्टी दिनों-दिन सिकुड़ती जा रही है। अगर असत्य का सहारा लीजिएगा तो प्रधानमंत्री बनने का आपका सपना कभी पूरा नहीं हो पाएगा।


इसके आगे ललन सिंह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि -एक बात और, आप ‘पप्पू’ हैं, ‘पप्पू’ ही रहेंगे और अपनी ‘चुटकुलेबाजी’ से देश का ‘मनोरंजन’ करते रहेंगे।