ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर पटना पहुंचे पप्पू, गरीबों के बीच बांटा राशन

PATNA : उत्तर और पूर्व बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव पटना लौटे हैं। पप्पू यादव ने राजधानी में गरीबों के बीच राशन का

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : उत्तर और पूर्व बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव पटना लौटे हैं। पप्पू यादव ने राजधानी में गरीबों के बीच राशन का सामान बांटा है। कंकड़बाग में कई परिवारों के बीच पप्पू यादव ने आज राशन बांटा।


राशन वितरित करने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि लॉकडाउन ने गरीब और दिहाड़ी मजदूरों की कमर तोड़ दी है। सरकार ने इन्हें इनके हाल पर छोड़ दिया है। नीतीश कुमार बड़े-बड़े दावे करते है लेकिन जमीन पर कुछ नहीं करते। आम आदमी रोज़ परेशानियां झेल रहा है। पप्पू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने खाद्य निगम के भरे पड़े अनाज के गोदामों का उपयोग अच्छी तरह से नहीं किया।सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में राशन नहीं मिला। एक किलो चना देने की भी बात कही गई थी लेकिन आज तक किसी को नहीं मिला।


पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू ने कहा कि हमारी पार्टी लॉकडाउन के शुरूआत से ही जनहित कार्यों में लगी हुई है। हम आगे भी गरीबों, मजदूरों और वंचितों के लिए कार्य करते रहेंगे।