ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदार

पप्पू यादव ने की मुसीबत में फंसी BJP महिला कार्यकर्ता की मदद, कहा - भाजपा वालों ने इन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया

PATNA : राजधानी में जलजमाव की मुसीबत झेल रही जनता तक पप्पू यादव लगातार मदद पहुंचा रहे हैं. अभी भी पटना के कई इलाकों में पानी जमा है. जहां लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ र

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : राजधानी में जलजमाव की मुसीबत झेल रही जनता तक पप्पू यादव लगातार मदद पहुंचा रहे हैं. अभी भी पटना के कई इलाकों में पानी जमा है. जहां लोगों को काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है. जाप संरक्षक रोज की तरह शनिवार को भी लोगों तक मदद पहुंचाने निकले. उन्होंने कुम्हरार इलाके में मदद पहुंचाया. इस दौरान उन्हें बीजेपी की एक महिला कार्यकर्ता पूनम झा से मुलाकात हुई. वो अपने चार बच्चों के साथ किराए के एक कमरे में रहती हैं. जलजमाव में उनका कमरा पूरी तरह डूब चुका है. उनलोगों को काफी मुश्किलें हो रही हैं. 



पप्पू यादव ने भाजपा की महिला कार्यकर्ता को आर्थिक मदद देते हुए कहा कि कुम्हरार के BJP MLA अरुण सिन्हा की पड़ोसी हैं. जलजमाव में सब डूब गया. लेकिन BJP वालों ने इन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि आप लोगों का पप्पू बैंक अपना दायित्व निभा रहा है,मदद करना अपना धर्म है. 


स्वच्छ भारत अभियान की तरह नौटंकी नहीं पटना में कचरा सफाई अभियान
इससे पहले पप्पू यादव ने पटना के कई इलाकों में सफाई अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि सेवा कार्य समर्पण से होता है. सिर्फ दिखावे से संभव नहीं है. पटना में कचरा सफाई अभियान, स्वच्छ भारत अभियान की तरह नौटंकी नहीं है. जान अधिकार पार्टी के संरक्षक ने कहा कि वह पटना को डेंगू मुक्त करने को तत्पर हैं. इसलिए कचरा सफाई अनवरत जारी है. वहीं दूसरी ओर मेगा हेल्थ कैम्प भी चल रहा है. 

टैग्स