ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह को दिया ऑफर, पटना में साथ मिलकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करें

PATNA : पटना में बाढ़ और जलजमाव के कारण मुसीबत झेल रहे लोगों के बीच जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव लगातार राहत सामग्री बांट रहे हैं। पप्पू आज लगाता

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : पटना में बाढ़ और जलजमाव के कारण मुसीबत झेल रहे लोगों के बीच जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव लगातार राहत सामग्री बांट रहे हैं। पप्पू आज लगातार दूसरे दिन पटना के जलजमाव वाले इलाकों में मदद करते दिखे। पीड़ितों की मदद के लिए निकले पप्पू ने केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को इसी दौरान बड़ा ऑफर दे डाला। 

पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह से अपील की है कि वह पटना में आपदा झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आएं। पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह से कहा है कि पटना में ना कोई रोहिंग्या है और ना ही बांग्लादेशी। पटना में बाढ़ से प्रभावित ज्यादातर आबादी हिंदुओं की है लिहाजा आपको मदद के लिए आगे आना चाहिए। 

पप्पू यादव ने गिरिराज सिंह पर तंज कसते हुए कहा है कि आप सच्चे देशभक्त हैं और सब कुछ मजहब की नजर से देखते हैं। पटना में पीड़ित हिंदुओं की तादाद ज्यादा है। अगर आप चाहे तो हम दोनों साथ मिलकर लोगों तक राहत पहुंचा सकते हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी है कि गिरिराज सिंह पप्पू यादव को नोटिस लेते भी हैं या नहीं।