ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

पप्पू यादव की रिहाई पर बोले राजू दानवीर, करोड़ों लोगों की दुआएं हुई कबूल, सच्चाई की हुई जीत

PATNA: स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले क्रांति नायक पप्पू यादव को आज मधेपुरा कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जन अधिकार पार्टी (लो) के नेताओं और कार्यकर्त

पप्पू यादव की रिहाई पर बोले राजू दानवीर, करोड़ों लोगों की दुआएं हुई कबूल, सच्चाई की हुई जीत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले क्रांति नायक पप्पू यादव को आज मधेपुरा कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जन अधिकार पार्टी (लो) के नेताओं और कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर है। ऐसे में जाप युवा प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने पप्पू यादव की रिहाई को जनता की जीत बताते हुए कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन परास्त नहीं। हम लोग देश के संविधान और न्याय प्रक्रिया में भरोसा रखते हैं। जिसके सामने साजिशों का परास्त होना तय था। आखिरकार सच्चाई की ही जीत हुई।  


दानवीर ने कहा कि क्रांति नायक पप्पू यादव ने कोरोना महामारी के दौरान कई लोगों के जीवन को बचाया। अस्पताल माफिया, एम्बुलेंस चोर सांसद और भाजपा के दबाव में बिहार सरकार ने उन्हें साजिश के तहत जेल भेजा था।  उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब सत्ताधारी और विपक्ष के नेता अपने-अपने घरों में दुबके थे। उस वक्त अपने मेजर ऑपरेशन के बाद भी एकमात्र पप्पू यादव सम्पूर्ण बिहार में अस्पताल से लेकर शमशान घाट तक जरूरतमंद लोगों को मदद पंहुचा रहे थे। तब वे लाचार और बेबस लोगों के बीच दवाई, ऑक्सीजन, भोजन, अस्पतालों में बेड, एम्बुलेंस आदि मुहैया करवा रहे थे। यह देश की करोड़ों जनता देख रही थी। इसके लिए अभी हाल ही में IMA (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने उन्हें सम्मानित भी किया। देश के करोड़ों लोगों की दुआ कबूल हुई और आखिरकार सत्य की जीत हुई। 

उन्होंने कहा कि न्याय के मंदिर में न्याय की जीत हुई। सत्य एक बार फिर पराजित नहीं हुआ और दीन दुखियों के सेवक, गरीब गुरबों के मसीहा, जनहित के मुद्दों के संघर्ष के अगुआ पप्पू यादव की रिहाई हुई। इसके लिए हम देश के संविधान और न्याय व्यवस्था के आभारी है। साथ ही पार्टी व उनके चाहने वाले सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करते हैं कि आपकी दुआ कबूल हुई। राजू दानवीर इस खुशी के मौके पर नेता व कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटकर न्यायालय के फैसले का स्वागत करते नजर आए।

टैग्स