ब्रेकिंग
2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशजन्मदिन पर नितिन नवीन से मिलने पहुंचे खेसारी लाल यादव, भाजपा में शामिल होने के सवाल पर बोले- ‘मैं RJD के साथ था, हूं और रहूंगा’विजय बनकर इमरान शेख ने हिंदू युवती से किया निकाह, जबरन धर्म बदलने और गोमांस खिलाने का आरोप, मुख्य आरोपी दो भाईयों के साथ गिरफ्तार‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की वेबसाइट ठप, अभिजीत दिपके ने केंद्र पर लगाया तानाशाही का आरोप

पंचायत चुनाव : 10वें चरण की वोटिंग आज, 2953 पदों के लिए पहले ही निर्विरोध निर्वाचन

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। राज्य के अंदर आज 10वें चरण की वोटिंग हो रही है। 10वें चरणों में मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए

पंचायत चुनाव : 10वें चरण की वोटिंग आज, 2953 पदों के लिए पहले ही निर्विरोध निर्वाचन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है। राज्य के अंदर आज 10वें चरण की वोटिंग हो रही है। 10वें चरणों में मतदान को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू हुई है जो शाम 5 बजे तक चलेगी। राज्य के कुल 817 पंचायतों के 11398 मतदान केंद्रों पर वोटिंग जारी है। 34 जिलों 53 प्रखंडों में आज मतदान हो रहा है। 


सभी मतदान केंद्रों पर वोटर्स की बायोमेट्रिक जांच की जा रही है। मतदान को लेकर सभी बूथों पर सशस्त्र बलों की तैनाती की गयी है। संवेदनशील बूथों से लाइव वेबकास्टिंग की आयोग के अनुसार 10वें चरण में 63 लाख 24 हजार 714 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 33,29,858 पुरुष और 29,94,648 महिला के अलावे 208 अन्य मतदाता शामिल हैं। इस चरण के चुनाव में 93,725 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। आयोग के अनुसार 10वें चरण में 24 हजार 816 सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इनमें ग्राम सदस्य के 10,981, मुखिया के 817, पंचायत समिति सदस्य के 1105, जिला परिषद सदस्य के 115 सीटों पर चुनाव हो रहा है। 


राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक इस चरण के चुनाव क्षेत्रों में 2953 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य के 100, पंच के 2852 और मुखिया सीट पर एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वहीं, 116 पदों पर किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है. इसलिए ये सीटें खाली रह गयी हैं। इनमें दो सीट ग्राम पंचायत सदस्य और 114 सीटें पंच की शामिल हैं।

टैग्स