ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा की और बढ़ीं मुश्किलें, पटना में भी दर्ज हुआ केस

PATNA: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर BJP से सस्पेंड की गईं नूपुर शर्मा की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है। पैगंबर के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ पटना में भी

पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा की और बढ़ीं मुश्किलें, पटना में भी दर्ज हुआ केस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर BJP से सस्पेंड की गईं नूपुर शर्मा की मुश्किलें और बढ़ती जा रही है। पैगंबर के खिलाफ विवादित टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ पटना में भी केस दर्ज किया गया है। पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी को दो समुदाय के बीच वैमनस्य फैलाने वाला बताते हुए पटना की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में गुरुवार को एक शिकायती मुकदमा दायर किया गया।


मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विजय किशोर सिंह की अदालत में यह परिवाद पत्र संख्या भादवि की धारा  295 ए के आरोपों के तहत शिकायतकर्ता 85 वर्षीय एक बुजुर्ग ने दाखिल किया है। बुजुर्ग महबूब आलम पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित शरीफ कॉलोनी में रहने वाले हैं। अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 20 जून 2022 की तिथि निश्चित की है।


शिकायतकर्ता ने यह मुकदमा अपने वकील नदीम अकरम और अंजुम बाड़ी के माध्यम से दाखिल किया है। दाखिल किए गए शिकायती मुकदमे में भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के टेलीविजन डिबेट के दौरान कथित रूप से दिए गए उस बयान को दो समुदाय के बीच धार्मिक वैमनस्य फैलाने वाला बताया गया है जिसमें उन्होंने पैगंबर मोहम्मद के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

टैग्स