ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पहलवानों के समर्थन में महागठबंधन का कैंडल मार्च, BJP सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

PATNA : देश में पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों तक पहलवानों ने धरना दिया। हालांकि, धरना पर बैठे हुए इन पहलवानों को हटा दिया गया है। लेकिन, अब

 पहलवानों के समर्थन में महागठबंधन का कैंडल मार्च, BJP सांसद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : देश में पहलवानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों तक पहलवानों ने धरना दिया। हालांकि, धरना पर बैठे हुए इन पहलवानों को हटा दिया गया है। लेकिन, अब इनके समर्थन में देश भर के कई खिलाड़ी आ गए हैं। इसी कड़ी में अब बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन के तरफ से भी इन पहलवानों के लिए समर्थन देने का एलान किया गया है।  बिहार में महागठबंधन के तरफ से आज शाम छह बजे कैंडल मार्च निकालने का फैसला लिया गया है। 


दरअसल, महिला पहलवानों के समर्थन में शनिवार को महागठबंधन के सभी घटक दल कैंडल मार्च निकालेंगे। कैंडल मार्च आयकर गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौक जाएगा और फिर वहां से बुद्धा स्मृति पार्क जाकर खत्म होगा। कैंडल मार्च शाम छह बजे निकलेगा। इस बात की जानकारी राजद के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने दी है। 


महागठबंधन के नेता के तरफ से कहा गया है कि, महिला खिलाड़ियों द्वारा एक महीने से अधिक समय से अपने उत्पीड़न के खिलाफ विरोध किया जा रहा है पर केंद्र सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। महागठबंधन केंद्र सरकार की चुप्पी पर हैरान है। महिला खिलाड़ियों को तुरंत न्याय मिले महागठबंधन इसकी वकालत करता है। अब महिला पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए शाम छह बजे कैंडल मार्च निकला जाएगा। 


वहीं, दिल्ली में आंदोलनरत महिला पहलवानों के समर्थन में महागठबंधन के प्रस्तावित मशाल जुलूस में बिहार कांग्रेस भी शामिल होगी। महागठबंधन ने तीन जून को महिला पहलवानों के समर्थन में मशाल जुलूस और कैंडल मार्च निकालने का एलान किया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह के निर्देश पर पार्टी ने यह निर्णय लिया है।