ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पारस के इस्तीफे पर डिप्टी सीएम सिन्हा ने दिया बड़ा बयान, कहा ... युग और जनरेशन बदलती रहती है

PATNA : रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि- मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई मुझे एक भी सीट नहीं

पारस के इस्तीफे पर डिप्टी सीएम सिन्हा ने दिया बड़ा बयान, कहा ... युग और जनरेशन बदलती रहती है
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : रालोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति पारस ने केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि- मेरे और मेरी पार्टी के साथ नाइंसाफी हुई मुझे एक भी सीट नहीं दी गई है। वहीं, पारस के इस्तीफे के बाद बिहार सरकार में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा का बड़ा बयान सामने आया है।उन्होंने कहा है कि- एक चाचा को हमेशा अपने भतीजे के लिए खुश रहना चाहिए, युग और जनरेशन बदलते रहता है। 


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि - पशुपति पारस को भतीजे के लिए खुश होना चाहिए, उनको आशीर्वाद देना चाहिए। मिलकर आगे बढ़ना चाहिए। विजय सिन्हा ने कहा कि, युग बदलता है, जनरेशन बदलती है तो ऐसे में लोगों को भी उसके अनुसार एडजस्ट करना आना चाहिए।  एनडीए में पशुपति पारस को बहुत सम्मान दिया गया। वो लंबे समय तक कैबिनेट मंत्री रहे।


सिन्हा ने कहा कि-  पीएम मोदी नए लोगों का अभिवादन करते हैं तो पुराने लोगों को स्वागत और सम्मान भी करते हैं और भाजपा सबको लेकर चलती है। पशुपति पारस को भी एनडीए में सम्मान मिला है। वहीं अब उनके भतीजे को अवसर मिल रहा है। जिसका हक भी है। अब तक उनके भतीजे(चिराग पासवान) को छोड़ इनको सम्मान मिलता था। तो अब जब उन्हें(चिराग) मिल रहा तो इन्हें (पारस) खुश होना चाहिए आशीर्वाद देना चाहिए। साथ मिलकर काम करना चाहिए। 


उधर सिन्हा ने बातों ही बातों में पारस को चेतावनी देते हुए कहा कि- इस समय जो लीक से हटेगा और डूबती नाव में बैठेगा उनको भी पता है कि भविष्य क्या होगा। युग बदलता है, जनरेशन बदलती है तो लोगों को भी उसके अनुसार एडजस्ट करना चाहिए। मालूम हो कि, बीते दिन एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर घोषणा कर दी गई है। बीजेपी 17 सीटों के साथ बिहार में बड़े भाई की भूमिका निभा रहा है। वहीं जदयू 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। लोजपा (रामविलास) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी तो वहीं हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को एक एक सीट दिया गया है।