ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

मुसलमानों के 17 फीसदी वोट बैंक पर JDU की नजर: ओवैसी की पार्टी को नीतीश ने बताया BJP की B टीम, पार्टी के मुस्लिम नेताओं को किया सचेत

PATNA: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद सभी पार्टियों की नजर यादव और मुस्लिम वोट पर है। खासकर जेडीयू और आरजेडी इसे बड़े वोट बैंक के तौर पर देख रहे हैं। बिहार म

मुसलमानों के 17 फीसदी वोट बैंक पर JDU की नजर: ओवैसी की पार्टी को नीतीश ने बताया BJP की B टीम, पार्टी के मुस्लिम नेताओं को किया सचेत
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद सभी पार्टियों की नजर यादव और मुस्लिम वोट पर है। खासकर जेडीयू और आरजेडी इसे बड़े वोट बैंक के तौर पर देख रहे हैं। बिहार में मुसलमानों की 17 फीसदी से अधिक हुई संख्या पर जेडीयू की नजर है और वह इसे एक बड़े वोट बैंक के रूप में देख रही है। यही कारण है कि जेडीयू मुसलमानों के वोट बैंक को साधने की तैयारी में जुट गई है।


दरअसल, बिहार में जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को पार्टी के मुस्लिम नेताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में जेडीयू के तमाम मुस्लिम नेता शामिल हुए। सीएम आवास में हुई बैठक में सीएम नीतीश ने जेडीयू के मुस्लिम नेताओं को भरोसा दिलाया कि वे अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए काम करते रहे हैं और आगे भी काम करते रहेंगे।


इस दौरान उन्होंने ओवैसी की पार्टी AIMIM को बीजेपी की बी पार्टी बताया और पार्टी के मुस्लिम नेताओं से सचेत रहने को कहा। मुस्लिम नेताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओवैसी की पार्टी को बीजेपी का बी टीम बताया और कहा कि आगामी चुनाव में वोट काटने के लिए AIMIM जगह जगह से उम्मीदवार उतारेगी लेकिन उनके मंसूबों का कामयाब नहीं होने देना है। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के लोगों को ओबैसी की पार्टी से सावधान रहने की सलाह दी।


बता दें कि जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद जेडीयू मुस्लिमों की संख्या को बड़े वोटबैंक के रूप में देख रही है। लोकसभा चुनाव से पहले जेडीयू मुस्लिम मतदाताओं को साधने की तैयारी में जुट गई है। जातीय गणना के आंकड़ों के मुताबिक बिहार में मुसलमानों की संख्या 17 प्रतिशत से अधिक है। बिहार के मुस्लिम वोटर्स के बीच आरजेडी और ओवैसी की पार्टी AIMIM की बड़ी पैठ है और इस बार के लोकसभा चुनाव में जेडीयू इस वोट बैंक को किसी और के पाले में नही जाने देना चाहती है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री ने पार्टी के मुस्लिम नेताओं को ओवैसी की पार्टी से सचेत रहने की सलाह दी है।