ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

वन नेशन वन इलेक्शन पर सियासत: डरपोक हैं नीतीश कुमार! सम्राट बोले- हिम्मत है तो बिहार में चुनाव की घोषणा करें

PATNA: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पूरे देश में सियासत तेज हो गई है। एक देश एक चुनाव की चर्चा से ही विपक्षी खेमे में खलबली मच गई है और विपक्ष के तमाम दलों ने इसका विरोध शुरू कर

वन नेशन वन इलेक्शन पर सियासत: डरपोक हैं नीतीश कुमार! सम्राट बोले- हिम्मत है तो बिहार में चुनाव की घोषणा करें
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर पूरे देश में सियासत तेज हो गई है। एक देश एक चुनाव की चर्चा से ही विपक्षी खेमे में खलबली मच गई है और विपक्ष के तमाम दलों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी लगातार यह बात कह रहे हैं कि देश में कभी भी चुनाव हो सकते हैं। ऐसे में बीजेपी ने उन्हें घेरने की कोशिश की है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि नीतीश कुमार वन नेशन वन इलेक्शन के चर्चा मात्र से डर गए हैं।


सम्राट ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा है कि डरने वाले लोग चुनाव की बात नहीं करते है बल्कि हारने वाले लोग चुनाव से भागते हैं। नीतीश कुमार में अगर हिम्मत है तो बिहार में चुनाव की घोषणा करें। नीतीश कुमार पूरी तरह से डरे हुए हैं। उनका जनमत खत्म हो चुका है। देश के प्रधानमंत्री ने एक देश एक चुनाव की बात की है, यह बयान जनता के ताकत पर बनी हुई सरकार का है। नीतीश कुमार जैसे डरपोक व्यक्ति और चोरी छिपे सरकार बनाने वाले व्यक्ति यह बात नहीं समझ सकते हैं। नीतीश कुमार सिर्फ अपनी सरकार बचाने के लिए जीते हैं उनमें हिम्मत नहीं है कि वे चुनाव में जा सकें।


बता दें कि केंद्र सरकार ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' की दिशा में अपना कदम बढ़ा दिया है। लॉ मिनिस्ट्री ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। केंद्र सरकार ने शनिवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में 8 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी के चेयरमैन पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हैं। केंद्र सरकार द्वारा कमेटी का गठन किए जाने के बाद देशभर में इसको लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है और सरकार के इस फैसले से विपक्षी खेमे में खलबली मच गई है।