ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

ओडिशा रेल हादसा के बाद बिहार में भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित , सम्राट ने रद्द किया यात्रा ; शोक सभा में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद

PATNA : ओडिशा के बालेश्वर में भयावह रेल दुर्घटना में अबतक 280 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 900 से अधिक लोग घायल हैं। तीन ट्रेनों की बीच भीषण टक्कर से हुए इस हादसे से पूरा देश सदम

ओडिशा रेल हादसा के बाद बिहार में भाजपा के सभी कार्यक्रम स्थगित , सम्राट ने रद्द किया यात्रा ; शोक सभा में शामिल होंगे राज्यसभा सांसद
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : ओडिशा के बालेश्वर में भयावह रेल दुर्घटना में अबतक 280 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 900 से अधिक लोग घायल हैं। तीन ट्रेनों की बीच भीषण टक्कर से हुए इस हादसे से पूरा देश सदमे में है। इसी कड़ी में भाजपा ने देशभर में होने वाले अपने कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।


बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, ओडिशा की भयावह रेल दुर्घटना की खबर से मन काफी व्यथित है। मैं दुर्घटना में मृतकों के परिजनों और घायल के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। आज भाजपा के सभी कार्यक्रम को स्थगित किया जाता है। उन्होंने कहा कि गोपालगंज में उनका कार्यक्रम नहीं होगा। इसके साथ ही भाजपा के राज्य सभा सांसद सुशील कुमार मोदी के सीतामढ़ी में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम को भी स्थगित कर दिया गया है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि गोपालगंज में आज उनका प्रवास था। हालांकि, ओडिशा ट्रेन हादसे को लेकर कार्यक्रम को पूर्ण रूप से स्थगित किया जाता है। यह पूरे देश के लिए दुख की घड़ी है। हम सभी को मृतकों के परिवार के साथ रहना चाहिए। इसके साथ ही राज्य सभा सांसद सह पूर्व उप मुख्यमंत्री मोदी के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम प्रेस वार्ता सह सोशल मीडिया प्रभावशाली व्यक्ति संवाद कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है।