ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नोटिस का जवाब देने से पहले IPS विकास वैभव ने बताये मूर्खों के पांच लक्षण, ट्वीट के जरिए साध रहे निशाना

PATNA : बिहार में 2 आईपीएस अधिकारियों के बीच की तकरार खुलकर सोशल मीडिया पर सामने आने लगी है। जिस तरह से पिछले दिनों आईजी होमगार्ड व फायर सर्विसेज विकास वैभव ने अपने ही स

नोटिस का जवाब देने से पहले IPS विकास वैभव ने बताये मूर्खों के पांच लक्षण, ट्वीट के जरिए साध रहे निशाना
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  : बिहार में 2 आईपीएस अधिकारियों के बीच की तकरार खुलकर सोशल मीडिया पर सामने आने लगी है। जिस तरह से पिछले दिनों आईजी होमगार्ड व फायर सर्विसेज विकास वैभव ने अपने ही सीनियर आईपीएस अधिकारी शोभा अहोतकार पर यह आरोप लगाया है कि, वो इनके लिए गलत शब्दों का उपयोग करती है और उसके बाद इनपर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।  इतना ही नहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तरफ से इशारों ही इशारों में विकास वैभव  को गलत ठहराया गया है।  उसके बाद अब विकास वैभव एक और ट्वीट ने फिर से खलबली मचा दी है। 


विकास वैभव ने अपने इस नए ट्वीट में इशारों ही इशारों में कई लोगों पर निशाना साधा है। उन्होंने शनिवार देर रात अपने टि्वटर हैंडल से एक पोस्ट किया है इस पोस्ट में उन्होंने मूर्खों के पांच लक्षण बताएं हैं। उन्होंने लिखा है कि, "मूर्खस्य पञ्च चिह्नानि गर्वो दुर्वचनं तथा. क्रोधश्च दृढवादश्च परवाक्येष्वनादरः." अर्थात - "एक मूर्ख के पांच लक्षण होते हैं घमण्ड, दुष्ट वार्तालाप, क्रोध, जिद्दी तर्क और अन्य लोगों के लिए सम्मान में कमी। " 


वहीं ,विकास वैभव ने यह ट्वीट ऐसे समय में किया है जब वो अपनी सीनियर अधिकारी से तकरार को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके बाद अब इस नए ट्वीट का क्या मतलब है वो तो खुद विकास वैभव बता ही सकते हैं। लेकिन, सबसे बड़ी बात यह है कि उन्हें मनाही मिलने के बाद भी इस तरह का ट्वीट करने की जरूरत क्यों महसूस हुई। 


मालूम हो कि, आईपीएस विकास वैभव मौजूदा समय में होमगार्ड व फायर सर्विसेज के आईजी के पद पर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने विभाग की वरीय अधिकारी डीजी शोभा अहोतकर पर गाली गलौज करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने ट्वीट कर डीजी शोभा अहोतकर पर गाली - गलौज नहीं करने का आरोप लगाया था। हालांकि, उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था. लेकिन इसका स्क्रीनशॉट काफी वायरल हुआ था। जिसके बाद इसको लेकर उन्हें आज भी अपना जवाब भी देना है।  लेकिन, उससे पहले इनका यह ट्वीट सामने आया है। 


इधर, सोशल मीडिया पर आईपीएस विकास वैभव को अब इस मामले में युवाओं का काफी समर्थन मिलता दिख रहा है। इस बीच अब युवाओं ने विकास वैभव के समर्थन में ट्विटर पर कई हैशटैग भी शुरू कर दिया है। युवाओं द्वारा लगातार उनके समर्थन में ट्वीट और पोस्ट किए जा रहे हैं। विकास वैभव का युवाओं के बीच उनकी पुलिसिंग के कारण काफी क्रेज देखा जाता रहा है।