ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

नियोजित शिक्षकों के पक्ष में खड़ी हुई BJP, राज्यकर्मी का दर्जा देने को परीक्षा लेने का जताया विरोध

PATNA: बिहार सरकार के एक और फैसले पर सियासी घमासान शुरू हो सकता है। यह फैसला राज्य के चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने से जुड़ा है। राज्य सरकार ने इन्हें राज्

नियोजित शिक्षकों के पक्ष में खड़ी हुई BJP, राज्यकर्मी का दर्जा देने को परीक्षा लेने का जताया विरोध
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: बिहार सरकार के एक और फैसले पर सियासी घमासान शुरू हो सकता है। यह फैसला राज्य के चार लाख नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देने से जुड़ा है। राज्य सरकार ने इन्हें राज्य कर्मी का दर्जा देने से पहले सक्षमता परीक्षा लेने का निर्णय लिया है। ऐसे में शिक्षक विरोध कर रहे हैं। अब इन टीचरों के साथ राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा भी खड़ी नजर आ रही है।


भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा और प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का कहना है कि नियोजित शिक्षक अपने अधिकार को लेकर संघर्षरत हैं। वर्ष 2006 से नियोजित शिक्षकों की ओर से अपनी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए लगातार आंदोलन, प्रदर्शन और हड़ताल जैसे माध्यम अपनाए जा रहे हैं। 


नियोजित शिक्षक सरकार के आश्वासनों के बीच अभी तक झूलते एवं उलझते रहे हैं। बीते 33 वर्षों से राज्य में शिक्षा व शिक्षकों की स्थिति लचर बनी हुई है।



वहीं, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भी नियोजित शिक्षकों के हित में आवाज बुलंद करने की रणनीति बना रही है। पिछले दिनों शिक्षा विभाग द्वारा कई छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं। इस मामले में भी भाजपा के आक्रामक रुख ने राज्य सरकार को निर्णय वापस लेने पर बाध्य कर दिया था।


उधर नियोजित शिक्षकों का कहना है कि, बिहार सरकार की ओर से शिक्षकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा देने का जो आदेश जारी किया गया है, वह काफी हास्यास्पद और गैर जवाबदेह है। ‍इस अलोकतांत्रिक निर्णय को तत्काल वापस लेना चाहिए।