ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

नित्यानंद के तंज पर JDU का पलटवार, बोले उमेश कुशवाह ... BJP की कुटिल नीति समझ रही जनता, 2024 में मिलेगा जवाब

PATNA : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के ऊपर किए गए हमले को लेकर अब पलटवार भी शुरू हो गया है। सबसे पहले राय के बयान पर पार्टी

नित्यानंद के तंज पर JDU का पलटवार, बोले उमेश कुशवाह ...  BJP की कुटिल नीति समझ रही जनता, 2024 में मिलेगा जवाब
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू के ऊपर किए गए हमले को लेकर अब पलटवार भी शुरू हो गया है। सबसे पहले राय  के बयान पर पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पलटवार किया है। कुशवाहा ने कहा है कि, बीजेपी के नेता बोलते कुछ हैं और करते कुछ और हैं। उन्होंने कहा कि, अभी राज्यसभा में मानवाधिकार आयोग की रिपोर्ट पेश हुई है। जिसमें सबसे अधिक मामला भाजपा शासीत राज्य में  दर्ज किया गया है। 

दरअसल, आज अहले सुबह  केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने नीतीश कुमार और महागठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। राय ने कहा कि, 17 साल हो गए नीतीश कुमार काे बिहार का शासन चलाते हुए, लेकिन अभी तक उन्हें जनता की कोई परवाह नहीं है। अब राज्य की जनता समझ गई है कि वह किस तरह का राज चला रहे है। इसलिए आगामी चुनाव में बिहार की जनता भाजपा को अपना बहुमत देने वाली है और जेडीयू को सत्ता से हटाने वाली है। इसके बाद अब नित्यानंद के इसी बयान पर जेडीयू के तरफ से उमेश कुशवाह ने पलटवार किया है। 


उमेश कुशवाहा ने कहा कि, बिहार और देश के लोग अब भाजपा की रणनीति को अच्छे तरह से समझ चुके हैं। जिसके बाद अब लोगों ने मन बना लिया है कि, आगामी चुनाव में भाजपा मुक्त भारत बनाने का। अब देश की जनता को भली भांति मालूम है कि, भाजपा की कुटिल नीति क्या है।  भाजपा के लोग धर्म और जाति के आधार पर समाज और देश को बांटने मेंलगे हुए हैं। हमारे नेता नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने में लगे हैं।