ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश-तेजस्वी पर बोला हमला: कहा-गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में जनता सिखाएगी सबक

PATNA: बिहार में दो विधानसभा सीट मोकामा और गोपालगंज में होने वाले उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जदयू पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जेडीयू अब विलय

नेता प्रतिपक्ष ने नीतीश-तेजस्वी पर बोला हमला: कहा-गोपालगंज और मोकामा उपचुनाव में जनता सिखाएगी सबक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: बिहार में दो विधानसभा सीट मोकामा और गोपालगंज में होने वाले उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने जदयू पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जेडीयू अब विलय करने जा रही है जेडीयू का नामोनिशान मिट जाएगा। नीतीश कुमार ना तो मुख्यमंत्री के पद पर रहेंगे और ना ही उनकी पार्टी ही बचेगी। नीतीश कुमार पहले से ही पद को सरेंडर कर चुके हैं। इनकों जनता सबक सिखाएंगी। भ्रष्टाचार, परिवारवाद और अपराध को बढ़ाने वाली पार्टी को जनता माफ नहीं करेगी। गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव में जनता इनको सबक सिखाएंगी। 


वहीं बिहार में तेजी से बढ़ रहे डेंगू के मरीज पर चिंता जताते हुए नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार में डेंगू का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। साढ़े तीन हजार से ज्यादा लोग बीमार पर चुके हैं। कुछ लोगों की मौतें भी हो चुकी है। अस्पताल में ना तो बेड मिल रहा है और ना ही सही से इलाज हो रहा है और स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव बिहार से बाहर आनंद उठाने में लगे हैं। क्योंकि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था से उनको कोई मतलब नहीं है। यही कारण है कि वे अपने पिता लालू प्रसाद यादव को इलाज के लिए सिंगापुर भेजा हैं। बड़े भाई और छोटे भाई बिहार को फिर उसी रसातल में भेजने का काम कर रहे हैं। 


उन्होंने कहा कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गयी है। ना कहीं सफाई हो रहा है और ना ही ब्लिचिंग पाउडर का छिड़काव हो रहा है यहां तक कि इलाके में फॉगिंग भी नहीं हो रहा है। नगर निगम के अंदर भी अराजकता का माहौल है। वहीं मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि पांच-पांच विभाग ले रखे है जबकि संभल एक भी विभाग नहीं रहा है। मुख्यमंत्री जी को बिहार की जनता को परेशान करने में आनंद आ रहा है। 


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार के लोग डेंगू से कराह रहे है और स्वास्थ्य मंत्री पिता लालू प्रसाद यादव को सिंगापुर भेजकर आनंद मना रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष ने तेजस्वी यादव से कहा कि जनता को बीमारी से मुक्त करने के लिए जिम्मेवारी संभालिए। स्थिति भयावह हो गयी है। दो महीने से ऊपर सरकार बने हो गया है आपने क्या कदम उठाया यदि बिहार नहीं संभल रहा तो इस्तीफा दे दें नहीं तो बिहार की जनता सबक सिखाएंगी।