ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश से नहीं संभल रहा बिहार, बोले विजय सिन्हा ... लॉ एंड ऑडर को लेकर कल राज्यपाल से होगी मुलाक़ात

PATNA : बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कोई आपराधिक घटनाएं निकल कर सामने नहीं आती है। वही

नीतीश से नहीं संभल रहा बिहार, बोले विजय सिन्हा ... लॉ एंड ऑडर को लेकर कल राज्यपाल से होगी मुलाक़ात
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ बढ़ रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन कोई आपराधिक घटनाएं निकल कर सामने नहीं आती है। वहीं, राज्य में बढ़ते अपराध के कारण पुलिस प्रसाशन के साथ ही साथ सरकार की भी चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ ही हर रोज विपक्षी दलों द्वारा भी सरकार पर सवाल उठाया जा रहा है। इतना ही नहीं बिहार में बढ़ते अपराध का मामला दिल्ली के लोकसभा सत्र में भी उठाया जा रहा है। इसके बाद अब बिहार की मुख्य विरोधी दल भाजपा ने भी राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर राजभवन जाने का निर्णय लिया है। 


दरअसल, बिहार विधानसभा में नेता विरोधी दल विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर बातचीत करते हुए कहा कि, राज्य में जिस तरह से पिछले दिनों भोजपुर,अरवल, बेगूसराय, भागलपुर में अपराधियों का तांडव हुआ है। उससे साफ़ प्रतीत होता है कि, बिहार में अब लॉ एंड ऑडर फेल हो चूका है।  बिहार के सीएम नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं संभल रहा है। इसके साथ ही नीतीश कुमार जबसे राजद के साथ गए हैं, तबसे अपराधियों का हौसला काफी बढ़ गया है। 


इसके साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर हमारी पार्टी भाजपा कल बिहार के राज्यपाल फागु चौहान ने मुलाक़ात करने जा रही है। उन्होंने बताया कि,दोपहर 3. 30 बजे के आस-पास विधानमंडल दल के नेताओं के साथ हमलोग उनसे मिलने जाएंगे। उन्होंने कहा कि, हमलोग न सिर्फ अपराध बल्कि कई अन्य मुद्दों को लेकर भी उनसे मुलाकात करेंगे।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता