ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

नीतीश से दूरी तेजस्वी से दोस्ती : राजद के दावत-ए-इफ्तार में शामिल होंगे चिराग, BJP है नाराज

PATNA : हर साल की तरह इस बार भी लालू परिवार के तरफ से आज शाम दावत- ए- इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से राबड़ी देवी के आवास पर यह कार्यक्रम आय

नीतीश से दूरी तेजस्वी से दोस्ती : राजद के दावत-ए-इफ्तार में शामिल होंगे चिराग, BJP है नाराज
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA  :  हर साल की तरह इस बार भी लालू परिवार के तरफ से आज शाम दावत- ए- इफ्तार का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के तरफ से राबड़ी देवी के आवास पर यह कार्यक्रम आयोजित की जाएगी। इस बीच अब जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान इस पार्टी में शामिल होंगे। 


लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के तरफ से यह बताया गया है कि, उनके पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज शाम 6:00 बजे राष्ट्रीय जनता दल द्वारा आयोजित दावत ए इफ्तार पार्टी में चिराग पासवान शामिल होंगे। यहां से निकलने के बाद वो सीधा फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इस पार्टी का आयोजन खुद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बिहार सरकार के मंत्री तेज प्रताप यादव राज्यसभा सांसद मिसा भारती, पूर्व सीएम राबड़ी देवी खुद मौजूद रहेंगी। इसके साथ ही साथ महागठबंधन के सभी घटक दल के नेता इसमें शरीक होंगे। 


वहीं, राजद के इस दावत - ए- इफ्तार में बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार ने भी इफ्तार का आयोजन किया गया उसमें भी चिराग पासवान को निमंत्रण दिया गया था लेकिन उन्होंने इससे दूरी बना ली थी। जबकि भाजपा ने भी इस पर तंज कसते हुए  कहा था कि, एक तरफ बिहार हिंसा में जल रहा है दूसरी तरफ सीएम पार्टी कर रहे हैं। 


मालूम हो कि, इससे पहले 2022 में राजद के तरफ से आयोजित इफ्तार पार्टी में भी चिराग पासवान शामिल हुए थे। इस दौरान चिराग ने नीतीश  कुमार पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके बाद यह कहा जा रहा था कि जो लोग चिराग को नीतीश पर हमले करते देखते आए हैं, वे इस दृश्य को देखकर शायद ही अपनी आखों पर विश्वास कर पाए होंगे।


इधर, बीते कल पटना के हज भवन में शनिवार को जदयू द्वारा दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में रोजेदार शामिल हुए। दावत-एइफ्तार मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गयी।