ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश से आज मिलेंगे भूपेंद्र यादव, परिषद चुनाव पर फाइनल मुहर

PATNA : बिहार बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच सुबह 11 बजे मुलाकात होनी है और इस मुलाकात में विध

नीतीश से आज मिलेंगे भूपेंद्र यादव, परिषद चुनाव पर फाइनल मुहर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार बीजेपी के प्रभारी और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच सुबह 11 बजे मुलाकात होनी है और इस मुलाकात में विधान परिषद चुनाव में सीटों के तालमेल को लेकर अंतिम मुहर लग जाएगी। शुक्रवार की शाम पटना पहुंचने के बाद भूपेंद्र यादव ने पार्टी के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक की। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल और दोनों डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी के साथ भूपेंद्र यादव ने बैठक की है। इस बैठक में ना केवल विधान परिषद चुनाव को लेकर चर्चा हुई बल्कि सरकार के कामकाज को लेकर भी समीक्षा की गई। 


भूपेंद्र यादव ने सरकार में शामिल बीजेपी कोटे के कई मंत्रियों के साथ भी चर्चा की है। इसमें मंत्री नितिन नवीन, जीवेश मिश्रा, रामसूरत राय, नीरज बबलू जैसे मंत्री शामिल हैं। इन सभी मंत्रियों के साथ भूपेंद्र यादव ने राजकीय अतिथिशाला में मुलाकात की। तार किशोर प्रसाद के आवास पर भूपेंद्र यादव रात के खाने पर पहुंची थे और वहां भी संगठन से जुड़े नेताओं के साथ उनकी मुलाकात हुई। भूपेंद्र यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ-साथ पीएम आवास में मौजूद जेडीयू के अन्य प्रमुख नेताओं से मुलाकात करेंगे।


बिहार में स्थानीय निकाय कोटे से 24 MLC का चुनाव होना है। इसमें सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी-जेडीयू में विवाद चल रहा है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने पहले ही कहा था कि भूपेंद्र यादव पटना आने वाले हैं। उनके पटना आने के बाद सीटों के बंटवारे का औपचारिक एलान हो जायेगा। भूपेंद्र यादव आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे. उसी मुलाकात में सीट शेयरिंग फाइनल हो जायेगी।

टैग्स