ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : एक साथ मिले छह हजार से अधिक ASI व दारोगा, जल्द जारी होगी DSP की लिस्ट

PATNA : बिहार पुलिस को 6000 से अधिक एएसआई और दारोगा मिले हैं।इसमें 2685 एएसआई और करीब 3400 दारोगा शामिल हैं। इन सभी को उच्चतर कार्यकारी प्रभाव दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के स

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : एक साथ मिले छह हजार से अधिक ASI व दारोगा, जल्द जारी होगी DSP की लिस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस को 6000 से अधिक एएसआई और दारोगा मिले हैं।इसमें 2685 एएसआई और करीब 3400 दारोगा शामिल हैं। इन सभी को उच्चतर कार्यकारी प्रभाव दिया गया है। पुलिस मुख्यालय के स्तर से एएसआई का आदेश जारी किया जा चुका है। ऐसे में नए पुलिस पदाधिकारियों के मिलने से थानों में लंबित कांडों की जांच में तेजी आएगी।


वहीं, इस संबंध में पुलिस मुख्यालय के एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि ये सभी पदाधिकारी नए पद के अनुसार वर्दी धारण करेंगे और प्रशासनिक और विधिक अधिकारों का उपयोग करेंगे।  उच्चतर प्रभार पाने वाले पुलिस पदाधिकारियों को वर्तमान पदस्थापन वाले जिला, इकाई या अन्य कार्यालय में ही कार्यकारी प्रभार दिया गया है। सबसे अधिक 996 एएसआइ पटना को मिले हैं। इसके बाद गया को 150, सारण को 118, समस्तीपुर को 101 और बेतिया को 77 एएसआइ प्राप्त हुए हैं।


बिहार पुलिस सिपाही के रूप में कार्यरत 2685 सिपाही को ASI और SI में पदोन्नति मुख्यालय स्तर पर दे दी गई है। इस बात की जानकारी एडीजी पुलिस मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने दी है। गंगवार ने बताया कि अगले 24 घंटे में इन सभी को अपने नए जगह या वर्तमान में जहां पदास्पथित है। वहीं बतौर एएसआई और एसआई के रूप अपना सेवा देने लगेगें। हालांकि इन लोगों के वेतनमान में कोई वृद्धि नहीं की गई हैं।


इधर,एडीजी ने बताया कि इंस्पेक्टर और डीएसपी के उच्चतर पदों के लिए भी वरीयता सूची बनाकर सत्यापन का काम किया जा रहा है। दारोगा से इंस्पेक्टर के उच्चतर प्रभार के लिए जिला पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस दोनों को मिलाकर वरीयता सूची बनाई जाती है, इसलिए इसमें समय लग रहा है। इसके अलावा इंस्पेक्टर से डीएसपी का उच्चतर प्रभार पाने वाले पदाधिकारियों से जुड़ा आदेश गृह विभाग के स्तर से जारी किया जाएगा।

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला : एक साथ मिले छह हजार से अधि… | FirstBihar