ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

नीतीश पर जनक चमार का गंभीर आरोप: कहा-उपराष्ट्रपति बनने के लिए बिहार की जनता को जंगलराज के हवाले किया

PATNA: NDA से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने राजद से हाथ मिला लिया और फिर बिहार में दूसरी बार महागठबंधन की सरकार बनी। एनडीए में टूट के बाद बनीं महागठबंधन-2 की सरकार को लेकर बीजेपी

नीतीश पर जनक चमार का गंभीर आरोप: कहा-उपराष्ट्रपति बनने के लिए बिहार की जनता को जंगलराज के हवाले किया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: NDA से अलग होने के बाद नीतीश कुमार ने राजद से हाथ मिला लिया और फिर बिहार में दूसरी बार महागठबंधन की सरकार बनी। एनडीए में टूट के बाद बनीं महागठबंधन-2 की सरकार को लेकर बीजेपी के नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर है। बीजेपी नेता व पूर्व मंत्री जनक चमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मंत्री परिषद के सदस्य होने के नाते अपने विभाग के कई ऐसे बातों को लेकर नीतीश कुमार के पास गया लेकिन वे झल्ला जाते थे। जब भी विभाग में रिक्तियां भरने के लिए आग्रह करता वे सुनकर नजरअंदाज कर देते थे। दलित की बात सुनना और दलित के साथ बैठना नीतीश को नागवार गुजरता था। 


बीजेपी मंत्री ने यह भी कहा कि सूना करता था कि पहले की सरकार में जीजा के समय उनके साले की चलती थी। वही दृश्य आज भी देखने को मिल रहा है। तेजप्रताप की विभागीय बैठक में उनके जीजा भी शामिल हुए। फिर पुरानी बातों को दोहराया जा रहा है। आज जंगलराज 3 का आगमन हो गया है।


जनक चमार ने कहा कि बिहार की जनता पूछ रही है बिहार के मुख्यमंत्री जी..क्या यही है बिहार की सरकार है.. लाचार और गुंडों के सरदार बिहार के नीतीश कुमार हैं..और यह पूछ रहा है दलित परिवार का बेटा जनक चमार कि आखिर कौन सी मजबूरी आपके साथ थी। बिहार की जनता डरी हुई है और भयभीत है लेकिन बीजेपी के कार्यकर्ता होने के बाद हम बिहार की जनता को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम जनता को डरने नहीं देंगे।


जनक चमार आगे कहते है कि यही वो महागठबंधन के नेता हैं जो पहले नीतीश कुमार को बेशर्म, घटिया, पलटू, कमजोर, बिकाऊ मुख्यमंत्री का उपाधि दिया करते थे। आज नीतीश जिनके साथ बैठे है वे कहा करते थे कि नीतीश के पेट और अतरी में दांत है और वो यह दावा भी करते थे कि उनके पास इसका इलाज भी है। 


जनक चमार ने कहा कि अब यह जनता यह जानना चाहती है आपके अतरी में कहां कहां दांत है और कौन सी स्थिति परिस्थिति हुई कि आपकों एनडीए छोड़कर जंगलराज पार्ट थ्री बनाना पड़ गया। उपराष्ट्रपति बनने के लिए नीतीश कुमार ने बिहार के तमाम जनता को जंगलराज के हवाले कर दिया। इसका जवाब खुद नीतीश कुमार को देना होगा। 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें