ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नीतीश ने तेजस्वी को आइडियालेस बताया, बोले- घर में बैठकर उल्टा-पुल्टा लिखते रहता है

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर में नेता प्रतिपक्ष आइडियालेस हैं. कभी तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट में डिप्टी सीएम की कुर्सी दी थी लेकिन आज चाचा भतीजे के बीच

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजर में नेता प्रतिपक्ष आइडियालेस हैं. कभी तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट में डिप्टी सीएम की कुर्सी दी थी लेकिन आज चाचा भतीजे के बीच दूरी इतनी पड़ चुकी है कि तेजस्वी के लिए नीतीश कुमार की जुबान से कड़वे बोल ही निकलते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पथ निर्माण विभाग से जुड़े कई योजनाओं का एक साथ उद्घाटन और शिलान्यास किया. लेकिन इस मौके पर भी वह नाम लिए बगैर तेजस्वी को याद करना नहीं भूल पाए.


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बंगरा घाट पुल बेटा सरमेरा रोड सहित लगभग 66 योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. लेकिन इस दौरान बिहार के विकास की चर्चा करते करते नीतीश तेजस्वी तक पहुंच गए. हालांकि उन्होंने नेता प्रतिपक्ष का नाम नहीं लिया. लेकिन अपने अंदाज में इतना जरूर कह गए कि किसी चीज का आईडिया नहीं होने पर भी घर में बैठकर सोशल मीडिया पर उल्टा पुल्टा लिखता रहता है. तेजस्वी के ऊपर नीतीश इसी अंदाज में तंज कसते हैं और एक बार फिर वह यह बात नहीं भूले.


दरअसल नीतीश कुमार इस बात से भी खफा थे कि बंगरा घाट पुल के उद्घाटन से ठीक पहले उसका एप्रोच रोड टूट गया. नीतीश जानते थे कि तेजस्वी यादव इस मामले को लेकर थोड़ी ही देर बाद प्रेस के सामने बयान देंगे. अपने अधिकारियों पर मुख्यमंत्री का गुस्सा अंदर ही अंदर था लेकिन सामने नाराजगी तेजस्वी को लेकर आ गई.

टैग्स