ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

नीतीश का चेहरा रावण रूपी, बोले सम्राट चौधरी- CM की जिद्द से टला निकाय चुनाव

PATNA : पटना हाई कोर्ट द्वारा निकाय चुनाव पर रोक लगाने के बाद बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सत्ताधारी दल जेडीयू ने जहां इसे बीजेपी और केंद्र सरकार की साजिश

नीतीश का चेहरा रावण रूपी, बोले सम्राट चौधरी- CM की जिद्द से टला निकाय चुनाव
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : पटना हाई कोर्ट द्वारा निकाय चुनाव पर रोक लगाने के बाद बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। सत्ताधारी दल जेडीयू ने जहां इसे बीजेपी और केंद्र सरकार की साजिश करार दिया है तो वहीं बीजेपी ने इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जिम्मेवार बताया है। बिहार विधान परिषद में विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा है कि नीतीश कुमार की जिद्द के कारण बिहार में निकाय चुनाव नहीं हो सका। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार का चेहरा रावण रूपी हो गया है और उनके अहंकार के कारण ही निकाय चुनाव पर ग्रहण लग गया है।


सम्राट चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिद्द के कारण बिहार में निकाय चुनाव नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जबरदस्ती सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को स्पष्ट तौर पर कहा था कि ट्रिपल टेस्ट के लिए आयोग का गठन करें लेकिन नीतीश ने सभी निर्देशों को दरकिनार किया। सम्राट चौधरी ने कहा है कि उन्होंने पंचायती राज विभाग का मंत्री रहते हुए आयोग गठन करने का निर्देश दिया था। जिसपर नगर विकास विभाग ने भी इस पर अपनी सहमति जताई थी लेकिन नीतीश कुमार एक मात्र व्यक्ति थे जो इसके समर्थन में नहीं थे।


सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया है कि उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से जबरदस्ती निकाय चुनाव का घोषणा करवाया जबकि पूरे बिहार के लोग ट्रिपल टी आयोग के गठन का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में चुनाव पर रोक लगाया बावजूद इसके नीतीश कुमार अपनी जिद्द पर अड़े रहे। नीतीश कुमार बिहार को अपने जिद्द में चलाना चाहते हैं और पलटू कुमार से किसी और चीज की आशा नहीं की जा सकती है। नीतीश कुमार का चेहरा रावण रूपी हो गया है और बीजेपी उस रावण रूपी चेहरे से बिहार को मुक्त करेगी।


वहीं उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा है कि बीजेपी ने बिहार में कभी भी जातीय जनगणना का विरोध नहीं किया है। नीतीश कुमार जब यह प्रस्ताव कैबिनेट में लेकर आए, तो बीजेपी ने उसमें पूरी आस्था व्यक्त करने का काम किया था। नीतीश कुमार अगर इसको लेकर गंभीर नहीं हैं तो इसका दोष बीजेपी का नहीं हो सकता है। बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कभी भी जातीय जनगणना का विरोध नहीं किया। वहीं जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह द्वारा प्रशांत किशोर को बीजेपी का एजेंट बताने पर सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता होने के नाते किसी नौकर के बयान पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है।