ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

नीतीश ने सरेआम सीने से लगाया तो शर्म से पानी-पानी हो गए अशोक चौधरी! मुंह घुमा कर कार्यक्रम से बाहर निकल गए

PATNA: पिछले कुछ दिनों से सीएम नीतीश का प्रेम अपने खास मंत्री अशोक चौधरी के लिए अचानक ही छलक जा रहा है। तीन दिन पहले सीएम नीतीश ने मजाक-मजाक में अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ लिया था, य

नीतीश ने सरेआम सीने से लगाया तो शर्म से पानी-पानी हो गए अशोक चौधरी! मुंह घुमा कर कार्यक्रम से बाहर निकल गए
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: पिछले कुछ दिनों से सीएम नीतीश का प्रेम अपने खास मंत्री अशोक चौधरी के लिए अचानक ही छलक जा रहा है। तीन दिन पहले सीएम नीतीश ने मजाक-मजाक में अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ लिया था, यह यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए थे। वहीं गुरुवार को भी सीएम ने मंत्री अशोक चौधरी के प्रति अपने अगाध प्रेम को दर्शाया और पत्रकारों और नेताओं की भीड़ के बीच सीएम अशोक चौधरी से यह कहते हुए गले से लिपट गए कि, ‘हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं’, इसके बाद अशोक चौधरी शर्म से पानी पानी हो गए और सीएम के जाने से पहले ही कार्यक्रम से बाहर निकल गए।


दरअसल, पटना की मीडिया के सामने पिछले कुछ दिनों से अशोक चौधरी के साथ जो हो रहा है, उससे वे काफी असहज नजर आ रहे हैं। बीते 18 सितंबर को मॉरीशस के पूर्व राष्ट्रपति शिवसागर रामगुलाम की जयंती के मौके पर गांधी मैदान स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह के दौरान सीएम नीतीश ने मंत्री अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ लिया था और उनके माथे को एक पत्रकार के माथे से टकरा दिया था। सीएम नीतीश की इस हरकत से वहां मौजूद नेता और पत्रकार ही नहीं बल्कि खुद अशोक चौधरी भी स्तब्ध रह गये थे। उस वक्त इस घटना को सभी ने हंसी मजाक में टाल दिया था।


तीन दिन बाद एक बार फिर अशोक चौधरी के साथ ऐसा वाक्या हुआ कि उन्हें भारी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी। सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को अचानक सचिवालय पहुंच गए थे। सीएम के साथ डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। इस दौरान मीडियाकर्मियों ने जब सीएम नीतीश से जब अशोक चौधरी का गर्दन पकड़ने से जुड़ा सवाल पूछा तो सीएम ने कहा कि ऐसा नहीं है.. ना ना ऐसा नहीं है.. यह मत कहिए.. यह तो हम लोगों का प्रेम है.. हम इनसे बहुत प्रेम करते हैं और सीएम अशोक चौधरी के गले लग गए।


इसके बाद मौके पर मौजूद सभी नेता और मीडियाकर्मी ठहाके लगाकर हंसने लगे। हंस तो अशोक चौधरी भी रहे थे लेकिन उनकी हंसी औरों की हंसी से थोड़ी अलग थी। इसके बाद असहज अशोक चौधरी असहज नजर आए और इससे पहले की सीएम नीतीश कार्यक्रम स्थल से बाहर जाते, अशोक चौधरी मुंह घुमा कर वहां से निकल गए। बता दें कि पिछले दिनों जब सीएम नीतीश ने अशोक चौधरी की गर्दन पकड़ी थी, उस वक्त भी अशोक चौधरी थोड़ी देर के लिए असहज नजर आए थे हालांकि हंसी मजाक और ठहाकों के बीच बात आई-गई हो गई। 


नीतीश ने सरेआम सीने से लगाया तो शर्म से पानी-पानी हो गए अशोक चौधरी! मुंह घुमा कर कार्यक्रम से बाहर निकल गए



रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता