ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

नीतीश ने दिखाया बड़ा दिल: सूखा पड़ा तो किसानों के लिए सरकार खोलेगी खजाना! कभी सुधाकर सिंह ने खोल दिया था मोर्चा

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और लू के कारण सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मानसून की दस्तक के बावजूद बारिश नहीं होने के कारण परेशान किसान अभी तक अपने खेतों में धान के बीज तक

नीतीश ने दिखाया बड़ा दिल: सूखा पड़ा तो किसानों के लिए सरकार खोलेगी खजाना! कभी सुधाकर सिंह ने खोल दिया था मोर्चा
Mukesh Srivastava
4 मिनट

PATNA: बिहार में भीषण गर्मी और लू के कारण सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मानसून की दस्तक के बावजूद बारिश नहीं होने के कारण परेशान किसान अभी तक अपने खेतों में धान के बीज तक नहीं डाल पाए हैं। किसानों की इस हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा दिल दिखाया है। बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा है कि महागठबंधन की सरकार किसानों को भगवान मानती है, अगर जरुरत पड़ी तो सरकार किसानों के लिए पूरा खजाना खोल देगी। बता दें कि इससे पहले राजद कोटे से मंत्री बने सुधाकर सिंह ने किसानों के मुद्दे को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और बाद में उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा भी देना पड़ गया था।


दरअसल, बिहार में मानसून के सक्रिय नहीं होने के कारण किसानों को भारी फजीहत का सामना करना पड़ रहा है। बारिश नहीं होने से राज्य में सुखाड़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं और खेतों में अभी तक धान के बीच भी नहीं डाले जा सके हैं। किसानों की समस्या पर बिहार सरकार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा है कि राज्य के किसान हमारे लिए मेहमान हैं और सरकार का पूरा खजाना किसानों के लिए ही है। महागठबंधन की सरकार किसानों को भगवान की तरह मानती हैं। उन्होंने कहा कि करीब एक हजार किसानों को गया में बुलाया था और  उनके मन की बात को सुना जबकि देश मे अपने ही मन की बात कही जाती है। 


उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में किसानों की मन की बात सुनी है और हर संभव मदद का फैसला लिया गया है। प्रखंडों तक बीज पहुंचाया जा रहा है। करीब 20-25% तक बीज का वितरण हो गया है। कृषि वैज्ञानिक लगातार संपर्क में हैं किसानों से बात हो रही है, उनकी समस्या को सुन रहे हैं और समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग से भी बातचीत हो रही है। सीएम हाउस में बैठक भी हुई थी जिसमें देश के कई अधिकारी आये थे। सरकार हर स्थिति के लिए तैयार है। पिछली बार 600 करोड की सब्सिडी दी गई थी और जरूरत पड़ी तो पूरा खजाना किसानों के लिए खोल दिया जाएगा। सुखाड़ की स्थित होती है तो एक किसानों को डीजल सब्सिडी दी जायेगी और इसके अलावे जो भी निर्णय होगा हर निर्णय के साथ कृषि विभाग खड़ा रहेगा।


बता दें कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे सुधाकर सिंह को बड़ी जिम्मेवारी मिली थी। आरजेडी कोटे से सुधाकर सिंह को नीतीश कैबिनेट में कृषि मंत्री बनाया गया था। कृषि मंत्री बनने के बाद सुधाकर सिंह ने बिहार में किसानों की बदहाली को लेकर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और नीतीश सरकार के पिछले सभी कृषि रोड मैप को बकवास बताया था। उन्होंने यहां तक कह दिया था कि कृषि विभाग के अधिकारी चोर हैं। अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार हमला बोलने वाले सुधाकर सिंह नीतीश की आंखों में चुभने लगे और बात गठबंधन तक पहुंच गई। बाद में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के कहने पर सुधाकर सिंह को मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद कुमार सर्वजीत को बिहार का कृषि मंत्री बनाया गया।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता