ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

नीतीश ने दलित नेताओं को सीएम और विधानसभा अध्यक्ष बनाया, जेडीयू के मंत्री बोले- इसबार 200 सीट जीतेंगे

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में दलित वोट बैंक पर अपनी पकड़ मजबूत करने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आई. जेडीयू पार्टी में दलित नेताओं के मान-सम्मान को लेकर राज

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  बिहार विधानसभा चुनाव में दलित वोट बैंक पर अपनी पकड़ मजबूत करने को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आई. जेडीयू पार्टी में दलित नेताओं के मान-सम्मान को लेकर राजद नेताओं की ओर से कही गई सारी बातों जेडीयू के नेता चुनौती दे रहे हैं. जेडीयू कोटे से नीतीश कैबिनेट में शामिल दलित मंत्रियों की ओर से पटना में प्रेस कांफ्रेस किया जा रहा है. इस प्रेस कांफ्रेंस में जेडीयू के नेताओं ने सीएम नीतीश को दलितों का सबसे बड़ा हितैषी बताया है.


पटना जेडीयू कार्यालय में नीतीश सरकार के चार मंत्री अशोक चौधरीम संतोष निराला, महेश्वर हजारी और रमेश ऋषि प्रेस वार्ता कर रहे हैं. विपक्ष द्वारा बिहार सरकार को दलित समाज का विरोधी बताने पर ये मंत्री सरकार का पक्ष रख रहे हैं. जदयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि कल्याण विभाग के 40 करोड़ का बजट 16 करोड़ हो गया है. पिछड़ों को आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है. आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने के लिए चिठ्ठी लिखी  गई है.


अशोक चौधरी ने कहा कि पंचायती राज में दलितों को नया नेतृत्व देने का काम नीतीश सरकार ने किया है. हजारों सालों से दबे कुचलों को नेतृत्व देने का काम जेडीयू ने किया है. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने ही महादलित जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था. दलितों का उत्थान सबसे ज्यादा नीतीश कुमार ने किया है. 


नीतीश सरकार में कैबिनेट मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि बिहार का सबसे प्रतिष्ठत पद बिहार विधानसभा के अध्यक्ष का पद नीतीश कुमार ने 10 साल तक उदय नारायण चौधरी को दिया है. उदय नारायण चौधरी जो दलित संमाज से हैं, उन्हें दो बार विधानसभा अध्यक्ष का पद उन्हें दिया गया है. बिहार में दलित समाज के लोग नीतीश सरकार के साथ हैं, इसबार विधानसभा में 200 सीट से ऊपर हम जीतेंगे. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता