ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

नीतीश ने बीजेपी को फिर मुंह चिढाया: भाजपा के कट्टर विरोधी ओमप्रकाश चौटाला से घर जाकर मिले, उनसे सियासी बातें की

PATNA : ये हैरान करने वाली बात नहीं है क्या? नीतीश कुमार ने बिहार में राजद से सिर्फ इसलिए संबंध तोड़ लिया था क्योंकि तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हो गया था. लालू

नीतीश ने बीजेपी को फिर मुंह चिढाया: भाजपा के कट्टर विरोधी ओमप्रकाश चौटाला से घर जाकर मिले, उनसे सियासी बातें की
First Bihar
3 मिनट

PATNA : ये हैरान करने वाली बात नहीं है क्या? नीतीश कुमार ने बिहार में राजद से सिर्फ इसलिए संबंध तोड़ लिया था क्योंकि तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हो गया था. लालू यादव जेडीयू के नेताओं के लिए इसलिए अछूत हैं क्योंकि वे भ्रष्टाचार के मामले में सजायाफ्ता हैं. लेकिन वही नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के मामले में सजा काट कर जेल से रिहा हुए हरियाणा के नेता ओम प्रकाश चौटाला के घर पहुंच गये. पत्रकारों ने पूछा को कहा-चौटाला जी को रिहाई की बधाई देने उनके घऱ गये थे.


चौटाला के घऱ पहुंचे नीतीश कुमार
नीतीश कुमार रविवार को दिल्ली के लुटियंस जोन के अपने बंगले से निकले औऱ गुरूग्राम पहुंच गये. वहां ओमप्रकाश चौटाला का घर है. नीतीश के साथ उनकी पार्टी के नेता केसी त्यागी भी थे. ओम प्रकाश चौटाला के पुत्र अभय सिंह चौटाला ने ट्वीटर पर लिखा कि नीतीश कुमार से आपसी बातचीत तो हुई ही, राजनीतिक बातें भी हुई.


नीतीश ने कहा-बधाई देने गये थे
रविवार की शाम जब नीतीश पटना पहुंचे तो पत्रकारों ने पूछा कि आखिरकार ओमप्रकाश चौटाला से उनकी क्या बातें हुई. नीतीश कुमार ने कहा कि वे चौटाला जी को बधाई देने गये थे. नीतीश ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला से उनके बहुत पुराने संबंध हैं. जब पता चला कि वे गुरूग्राम में है तो वे उनके घर चले. आपसी बातचीत हो गयी.



बैठू तेरी गोद में उखाडूं तेरी दाढ़ी
एक कहावत है-बैठी तेरी गोद में, उखाड़ूं तेरी दाढ़ी. नीतीश कुमार बीजेपी के साथ कुछ ऐसा ही खेल खेल रहे हैं. बिहार में वे बीजेपी की मेहरबानी से सरकार चला रहे हैं लेकिन हर वो काम कर रहे हैं जिससे बीजेपी बौखलाये. ओम प्रकाश चौटाला बीजेपी के धुर विरोधी हैं. किसान आंदोलन के समर्थन में उन्होंने मोर्चा खोल रखा है. दिल्ली मे मौजूद नीतीश कुमार ने बीजेपी के किसी नेता से मुलाकात नहीं की. लेकिन चौटाला के घर पहुंच गये. 


दिलचस्प बात ये भी है कि दोनों के बीच राजनीतिक बातें हुई. हरियाणा में फिलहाल कोई चुनाव नहीं होने वाला औऱ ना ही हरिय़ाणा में जेडीयू का कोई जनाधार है. जाहिर है राजनीतिक बातें हुई होंगी तो देश की ही हुई होंगी. अब ये भी बताने की जरूरत है क्या कि बीजेपी के धुर विरोधी ओम प्रकाश चौटाला औऱ बीजेपी से चोट खाये नीतीश कुमार के बीच क्या राजनीतिक बातें हुई होंगी?