ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

नीतीश ने अति पिछड़ों की पीठ में खंजर भोंका, सम्राट चौधरी बोले- SC के आदेश के बावजूद जिद पर अड़े हैं CM

PATNA: बिहार के निकाय चुनाव को लेकर फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है। कानूनी पेंच के कारण चुनाव में हो रही देरी के लिए बीजेपी ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो जिम्मेवार बत

नीतीश ने अति पिछड़ों की पीठ में खंजर भोंका, सम्राट चौधरी बोले- SC के आदेश के बावजूद जिद पर अड़े हैं CM
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: बिहार के निकाय चुनाव को लेकर फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है। कानूनी पेंच के कारण चुनाव में हो रही देरी के लिए बीजेपी ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जो जिम्मेवार बताया है। विरोधी दल के नेता सम्राट चौधरी ने इसको लेकर मुख्यमंत्री पर जोरदार हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा है कि बीजेपी बार-बार नीतीश कुमार जो जगाने की कोशिश कर रही है लेकिन वे कुंभकर्णी नींद में सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने अति पिछड़ों के पीठ में खंजर भोंकने का काम किया है।


सम्राट चौधरी ने कहा कि बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जगाने का काम कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष से लेकर पार्टी के सभी नेता उन्हें जगाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे कुंभकर्ण की नींद में सो रहे हैं। बीजेपी लगातार मुख्यमंत्री से कह रही है कि आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो निर्देश दिया है उसे मानें लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। जब सुप्रीम कोर्ट ने डेडिकेडेट कमीशन को मानने से इनकार कर दिया तब सरकार किसके रिपोर्ट के आधार पर चुनाव करा रही है। नीतीश कुमार अति पिछड़ों की पीठ में खंजर भोकने का काम कर रहे हैं।


वहीं उन्होंने आरजेडी एमएलसी के शराब वाले बयान पर कहा कि बिहार में शराब जेडीयू के लिए भगवान के समान है जबकि आरजेडी के लिए बालू भगवान है। बिहार के शराब और बालू माफिया को जिस तरह से नीतीश कुमार और आरजेडी के नेता संरक्षण देने का काम कर रहे हैं, उन्हें बिहार की जनता कभी भी माफ नहीं करेगी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ.राजेन्द्र प्रसाद की अनदेखी करने का आरोप लगाया। सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के स्वाभिमान को बचाए रखना सभी का कर्तब्य था लेकिन जिस तरह से उन्हें सदाकत आश्रम में आकर रहना पड़ा, इससे जाहिर होता है कि उस समय की कांग्रेस की सरकार ने उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे हकदार थे।