ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नीतीश नहीं जायेंगे मोकामा, वीडियो जारी कर अनंत सिंह की पत्नी के लिए मांगा वोट

PATNA : बिहार में 2 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी तक चुनाव प्रचार के लिए मैदान में नहीं उतरे हैं। नीतीश

नीतीश नहीं जायेंगे मोकामा, वीडियो जारी कर अनंत सिंह की पत्नी के लिए मांगा वोट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : बिहार में 2 सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अभी तक चुनाव प्रचार के लिए मैदान में नहीं उतरे हैं। नीतीश कुमार अपनी खराब सेहत का हवाला दे रहे हैं लेकिन अब से थोड़ी देर पहले नीतीश कुमार ने मोकामा नहीं जाने के फैसले को लेकर जानकारी दी है। नीतीश कुमार ने एक वीडियो जारी करते हुए नीलम देवी के लिए वोट देने की अपील मोकामा की जनता से की है।


नीतीश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से वे मोकामा और गोपालगंज चुनाव प्रचार करने नहीं जा रहे हैं। मोकामा और गोपालगंज से उन्होंने दूरी बना ली है। फर्स्ट बिहार ने सबसे पहले यह खबर दिखाई थी कि नीतीश कुमार किसी भी हाल में मोकामा नहीं जाएंगे और अब नीतीश कुमार ने जिस तरह वीडियो जारी करते हुए मोकामा की जनता से अपील किया है उससे साफ हो गया है कि अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी से नीतीश ने दूरी बनाए रखी है।


नीतीश कुमार के इस फैसले के बारे में उनका वीडियो शेयर करते हुए जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि मोकामा विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी नीलम देवी के पक्ष में मतदाता मालिकों से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपील की है।