ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

‘नीतीश में दम है तो कह दें कि लालू-तेजस्वी भ्रष्टाचारी नहीं’ मुख्यमंत्री को प्रशांत किशोर का बड़ा चैलेंज

PATNA: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर घूम घूमकर केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी लोगों के सामने उजागर कर रहे हैं। पीके के निशाने पर पीएम मोदी के साथ साथ नीतीश, लालू

‘नीतीश में दम है तो कह दें कि लालू-तेजस्वी भ्रष्टाचारी नहीं’ मुख्यमंत्री को प्रशांत किशोर का बड़ा चैलेंज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: चुनावी रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर घूम घूमकर केंद्र और राज्य सरकार की नाकामी लोगों के सामने उजागर कर रहे हैं। पीके के निशाने पर पीएम मोदी के साथ साथ नीतीश, लालू और तेजस्वी हैं। पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बड़ी चुनौती दे दी है। प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार में अगर दम है तो वह कहकर दिखा दें कि लालू और तेजस्वी भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं।


प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार में अगर दम है तो यह बात खुलकर कह दें कि लालू-तेजस्वी और उनके लोग भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं। उनका किसी भी प्रकार के भ्रष्ट काम से कोई लेना देना नहीं है और सिर्फ राजनीतिक प्रतिशोध के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है लेकिन नीतीश कुमार ऐसा कभी भी नहीं कहेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि आरजेडी के लोग आज चिल्ला-चिल्लाकर कह रहे हैं कि वे लोग भ्रष्टाचार में लिप्त नहीं हैं। यह बात नीतीश कुमार को भी कह देना चाहिए क्योंकि दोनों मिलकर सरकार चलाते हैं। प्रशांत किशोर ने फिर कहा कि नीतीश को लालू-तेजस्वी या आरजेडी से कोई प्रेम नहीं है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार किसी भी हाल में मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते हैं इसीलिए उन्होंने एनडीए से नाता तोड़ा और आरजेडी के साथ सरकार बनाई। उन्हें अच्छी तरह से पता था कि 2024 में बीजेपी लोकसभा चुनाव जीतकर सत्ता में वापस आती तो उन्हें हटाकर अपनी पार्टी का सीएम बना देती। नीतीश ने इसका तोड़ निकाला और 2025 तक अपनी कुर्सी सुरक्षित कर ली और दूसरी वजह यह कि 2025 के बाद खुद सीएम नहीं रहेंगे तो विरासत ऐसे हाथ में सौंपेंगे कि बिहार का अगला सीएम अयोग्य हो ताकि लोग यह कहें कि इससे अच्छा तो नीतीश कुमार ही थे।