ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

नीतीश मंत्रिमंडल के इस मिनिस्‍टर पर दर्ज हैं सबसे अधिक 6 आपराधिक मामले, विजय स‍िन्‍हा सबसे अमीर

PATNA : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफफार्म्स (एडीआर) एवं बिहार इलेक्शन वॉच ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली नई एडीए सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों की रिप

नीतीश मंत्रिमंडल के इस मिनिस्‍टर पर दर्ज हैं सबसे अधिक 6 आपराधिक मामले, विजय स‍िन्‍हा सबसे अमीर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफफार्म्स (एडीआर) एवं बिहार इलेक्शन वॉच ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नेतृत्व वाली नई एडीए सरकार में शपथ लेने वाले मंत्रियों की रिपोर्ट जारी की। एडीआर के अनुसार, नीतीश कुमार के वर्तमान कैबिनेट में महज तीन मंत्री पर कोई मुकदमा नहीं हैं। वहीं, गया से लगातार आठ बार विधायक रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम कुमार पर सबसे अधिक कुल छह आपराधिक मामले दर्ज है। इनमें चार गंभीर मामले हैं। इनकी कुल चल और अचल संपत्ति एक करोड़ 70 लाख 54 हजार है।


नए मंत्रिमंडल में सम्मिलित मंत्रियों की संपत्ति की बात करें तो सभी मंत्री करोड़पति हैं। जमुई से निर्दलीय विधायक सुमित सिंह ने तीसरी बार मंत्री पद की शपथ ली है। इन पर आइपीसी धारा के तहत पांच गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनकी कुल संपत्ति तीन करोड़ 68 लाख घोषित की गई है। जबकि जीतन राम मांझी के बेटे संतोष कुमार सुमन पर कुल दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। संतोष के पास कुल संपत्ति दो करोड़ 57 लाख 46 हजार है।

इन मंत्री पर नहीं दर्ज है कोई मुकदमा

वहीं, मंत्री श्रवण कुमार पर कोई आपराधिक मामले दर्ज नहीं है। उनकी कुल संपत्ति दो करोड़ 39 लाख 43 घोषित की गई है। सबसे बुजुर्ग मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव पर भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं है। इनकी कुल चल और अचल संपत्ति दो करोड़ 24 लाख रुपये घोषित की गई है।  इसके साथ ही मंत्री विजय चौधरी पर भी कोई मामला दर्ज नहीं है। इनकी कुल चल और अचल संपत्ति दो करोड़ 11 लाख 80 हजार घोषित की गई है। नीतीश के नौ मंत्रियों की औसतन संपत्ति 3.95 करोड़ रुपये आंकी गई हैं।


उधर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बात करें तो उनके पास चल और अचल संपत्ति तीन करोड़ नौ लाख 83 हजार रुपये हैं। सबसे अधिक संपत्ति उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा के पास है, जिनकी चल-अचल संपत्ति आठ करोड़ 93 लाख रुपये है।संपत्ति के मामले में दूसरे नंबर पर उपमुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी के पास 8 करोड़ 85 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है।