ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

नीतीश कुमार का जनता दरबार आज, CM इन विभागों की शिकायतों का ऑन स्पॉट करेंगे समाधान

PATNA : राजधानी पटना में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार लगेगा। मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में सीएम लोगों की फरियाद सुनेंगे। मुख्यमंत्री का

नीतीश कुमार का जनता दरबार आज, CM इन विभागों की शिकायतों का ऑन स्पॉट करेंगे समाधान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जनता दरबार लगेगा। मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में सीएम लोगों की फरियाद सुनेंगे। मुख्यमंत्री का जनता दरबार में आज जिन विभागों से संबंधित समस्याओं का निपटारा होगा उसके मंत्री और अधिकारी भी इस दौरान मौजूद रहेंगे।


मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज खुद अपने विभाग गृह और सामान्य प्रशासन की भी शिकायतों को सुनेंगे और उसका निपटारा करेंगे। इसके अलावा सीएम राजस्व भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध उत्पाद विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग शामिल है। जनता दरबार में संबंधित सभी विभागों के मंत्री मुख्य सचिव डीजीपी सहित बिहार सरकार के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के लिए कैबिनेट विभाग की तरफ से संबंधित सभी विभागों को तैयारी करने का निर्देश पहले ही दिया गया है।


वहीं, आज भी जनता दरबार में सीमित संख्या में ही लोगों को बुलाया गया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने वालों में से ही चयनित कर जिला प्रशासन उनको जनता दरबार में लाएगा जिन्होंने कोविड का टीका ले रखा है। जनता दरबार मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। जनता दरबार को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय के आस-पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी और केवल उन्हीं लोगों को जनता दरबार में जाने की अनुमति होगी जिन को बुलाया गया होगा। जनता दरबार की सुनवाई को सरकार के विभिन्न सोशल साइट के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा। 


आपको बता दें कि, कई लोग जनता दरबार के बाहर भी अपनी फरियाद लेकर सीएम से मिलने के लिए घंटों इंतजार में खड़े रहते है। लेकिन ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण उन्हें अंदर जाने की इजाजत नहीं मिलती है, कई लोगों का तो ये भी कहना होता है कि रजिस्ट्रेशन कराने के बाद भी अंदर जाने की अनुमती नहीं मिलती है। जिनसे उन्हें बहुत निराशा होती है।