ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: आंधी-बारिश से बर्बाद हुई फसलों पर मुआवजा देगी बिहार सरकार

PATNA : बिहार में बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों को बिहार सरकार ने बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने यह फैसला क

नीतीश कुमार का बड़ा फैसला: आंधी-बारिश से बर्बाद हुई फसलों पर मुआवजा देगी बिहार सरकार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में बेमौसम बारिश की मार झेल रहे किसानों को बिहार सरकार ने बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने यह फैसला किया है कि प्रदेश में 17 से 21 मार्च तक हुई वर्षा, ओलावृष्टि और आंधी तूफान में किसानों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति को लेकर राज्य सरकार मुआवजा देगी।


दरअसल, राज्य के विभिन्न जिलों में हुई वर्षा ओलावृष्टि और आंधी तूफान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक समीक्षा बैठक बुलाई थी बैठक के बाद यह फैसला लिया गया कि राज्य सरकार किसानों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए मुआवजा देगी।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 17 से 21 मार्च तक हुई असामयिक वर्षा, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से फसल क्षतिपूर्ति के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को 92 करोड़ रुपये कृषि विभाग को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही कृषि विभाग को प्रभावित किसानों के खाते में सीधे क्षति की राशि भेजने का निर्देश भी दिया है।


इसके अलावा सीएम ने आपदा प्रबंधन विभाग और कृषि विभाग सहित संबंधित जिलाधिकारी को इसकी मॉनीटरिंग करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिया है।