ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नीतीश को नहीं मिलता है जनता का समर्थन तो चलवाते हैं गोली ! बोले संतोष सुमन ...CM से नहीं हो रहा कुछ भी कंट्रोल, जल्द छोड़ दें कुर्सी

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कुछ भी कंट्रोल नहीं हो रहा है। उनको अब लगने लगा कि उन्हें जनता का समर्थन नहीं है। इसलिए अपनी मांग रखने वालों पर गोली चलवा रहे हैं।

नीतीश को नहीं मिलता है जनता का समर्थन तो चलवाते हैं गोली ! बोले संतोष सुमन ...CM से नहीं हो रहा कुछ भी कंट्रोल, जल्द छोड़ दें कुर्सी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कुछ भी कंट्रोल नहीं हो रहा है। उनको अब  लगने लगा कि उन्हें जनता का समर्थन नहीं है। इसलिए अपनी मांग रखने वालों पर गोली चलवा रहे हैं। जिस तरह से कटिहार में पुलिस ने गोली चलाई है वह लोकतंत्र के लिए खतरा है। नीतीश कुमार को जल्द से जल्द अब कुर्सी छोड़ देना चाहिए ताकि बिहार गर्त में जाने से बचे। यह बात पिछले दिनों से नीतीश कैबिनेट और उनके गठबंधन से अलग हुए संतोष सुमन ने कही है। 


हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के सुप्रीमों संतोष सुमन ने कहा कि - कटिहार में जो कुछ भी हुआ है वो लोकतंत्र के हिसाब से सही काम नहीं है। कोई भी अपनी मांग रखता है और प्रदर्शन करता है तो ये उनका अधिकार है। इनको रोकने के अनेकों तरीके हैं, लेकिन सिर पर गोली चलवाना कहीं से भी उचित नहीं है। जिस तरह से वहां गोली चलाई गई उससे तो यही लगता है कि उन्हें ऊपर से आदेश मिला था कि - सीधे गोली मारो ! अब तो लोगों की आवाज को दवाने की कोशिश की जा रही है। 


संतोष सुमन ने कहा कि, सरकार द्वारा कटिहार में जिस तरह से घटना को अंजाम दिलवाया गया है,उससे यही लगता है कि सरकार को जब लगाने लगता है कि उनका वोट बैंक खत्म हो रहा है तो फिर जानबूझकर इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। जब सरकार को लगता है कि जनता हमारे साथ नहीं है तो उनसे बदलना लेने के लिए गोली चलवाई जा रही है। इसलिए इस तरह से निरंकुश सरकार को अब एक भी पल गद्दी पर रहने का अधिकार नहीं है। नीतीश कुमार को खुद जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी अपनी गद्दी छोड़ देनी चाहिए। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता