ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

नीतीश को किसका डर ! सोशल मीडिया पर नहीं लाइव होगा जनता दरबार कार्यक्रम; जानिए क्या है वजह

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री को अब बिहार की जनता से और आम लोगों से परेशानी होने लगी है। क्या उन्हें ने यह नहीं लगता कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर सरकार को अपनी बातें रखनी

नीतीश को किसका डर ! सोशल मीडिया पर नहीं लाइव होगा जनता दरबार कार्यक्रम; जानिए क्या है वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री को अब बिहार की जनता से और आम लोगों से परेशानी होने लगी है। क्या उन्हें ने यह नहीं लगता कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर सरकार को अपनी बातें रखनी चाहिए। क्या बात है हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज जनता दरबार बुलाया है और अनुमन जनता दरबार का लाइव प्रसारण विभिन्न सोशल मीडिया साइट पर करवाया जाता है। लेकिन अब नीतीश कुमार ने फैसला किया है कि जनता दरबार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगभग 3 सप्ताह बाद आज जनता दरबार कर रहे हैं। इसको लेकर सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। लेकिन, सबसे हम बात यह है कि इस जनता दरबार कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नहीं किया जाएगा। इसके पीछे की वजह पिछले दिनों जनता दरबार कार्यक्रम में आवाज नहीं आना भी बताया जा रहा है।


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्यक्रम के लाइव प्रसारण को लेकर मुख्यमंत्री आवास से अभी तक कोई लिंक नहीं दिया गया है। लिहाजा इस कार्यक्रम के लाइव किए जाने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है और कहा जा रहा है कि सीएम नीतीश कुमार का जनता दरबार कार्यक्रम लाइव नहीं होगा। इसके पीछे की वजह यह भी बतायी जा रही है की इस कार्यक्रम में कई सवालों से कई दफे सरकारी महकमे पर भी सवाल उठने लगते थे ऐसे में जब सरकार ने यह फैसला किया है कि इस कार्यक्रम का आज लाइव प्रसाशन नहीं किया जाएगा।