ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

नीतीश को आश्रम भेजने वाले बयान पर सुशील मोदी का तंज, कहा- खुद नहीं जाएंगे तो जनता भेज देगी

PATNA : आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। शिवानंद तिवारी ने मंगलवार के पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में खुले मंच पर कहा था कि नी

नीतीश को आश्रम भेजने वाले बयान पर सुशील मोदी का तंज, कहा- खुद नहीं जाएंगे तो जनता भेज देगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : आरजेडी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी के बयान के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। शिवानंद तिवारी ने मंगलवार के पार्टी की राज्य परिषद की बैठक में खुले मंच पर कहा था कि नीतीश कुमार को 2025 में बिहार की सत्ता तेजस्वी यादव के हाथ में सौंपकर आश्रम में चले जाना चाहिए। शिवानंद तिवारी के इस बयान पर बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी ने तंज किया है। सुशील मोदी ने कहा है कि फजीहत से अच्छा है कि नीतीश कुमार खुद आश्रम चले जाएं नहीं तो 2024 में बिहार की जनता उन्हें आश्रम भेज देगी।


सुशील मोदी ने शिवानंद तिवारी के बयान को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार अगर खुद आश्रम नहीं जाएंगे तो 2024 के लोगसभा चुनाव में जनता उन्हें आश्रम भेजने का काम करेगी। उन्होंनेे कहा फजीहत से अच्छा है कि नीतीश कुमार की बिहार की सत्ता से सम्मानजनक विदाई हो। सुशील मोदी ने कहा है कि अब नीतीश कुमार को यह तय करना है कि उन्हें शिवाश्रम में जाना है या लालू के आश्रय में।


बता दें कि बीते बुधवार को आरजेडी की राज्य परिषद की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने खुले मंच से कहा था कि 2025 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ें और तेजस्वी यादव को बिहार की गद्दी सौंपकर आश्रम चले जाएं। नीतीश खुद आश्रम जाने की तैयारी करें हम भी उनके साथ वहां जाएंगे और लोगों को राजनीतिक प्रशिक्षण देने का काम करेंगे। हालांकि शिवानंद तिवारी के इस बयान पर जेडीयू ने नाराजगी जताई। जेडीयू ने कह दिया कि अभी नीतीश कुमार की तरफ देश की जनता देख रही है, राजनीतिक संन्यास लेना है तो शिवानंद ले लें।