ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

नीतीश की तरह चिराग के पेट में भी दांत: NDA की बैठक से पहले प्रिंस राज का बड़ा हमला, बोले- उनकी शर्तों पर नहीं होगा समझौता

PATNA: हाजीपुर और समस्तीपुर लोकसभा सीट पर दावेदारी को लेकर एनडीए में शामिल चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच संग्राम छिड़ गया है। चाचा और भतीजा एक ही सीट से चुनाव

नीतीश की तरह चिराग के पेट में भी दांत: NDA की बैठक से पहले प्रिंस राज का बड़ा हमला, बोले- उनकी शर्तों पर नहीं होगा समझौता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: हाजीपुर और समस्तीपुर लोकसभा सीट पर दावेदारी को लेकर एनडीए में शामिल चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच संग्राम छिड़ गया है। चाचा और भतीजा एक ही सीट से चुनाव लड़ने पर अड़ गए हैं। आज दिल्ली में बीजेपी ने एनडीए की बैठक बुलाई है। बैठक से ठीक पहले चाचा के बाद अब भाई ने चिराग पर हमला बोला है और कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरह ही चिराग पासवान के पेट में भी दांत है।


दरअसल, लोकसभा चुनाव में विपक्ष को साधने के लिए बीजेपी ने आज दिल्ली में एनडीए की बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के तमाम दलों के नेता दिल्ली पहुंच गए हैं। हाजीपुर और समस्तीपुर सीट पर दावेदारी को लेकर छिड़ी सियासी जंग के बीच चाचा और भतीजा इस बैठक में शामिल हो रहे हैं। बैठक में दोनों के बीच सुलह हो पाता है या नहीं यह तो बैठक के बाद ही पता चल सकेगा लेकिन इससे पहले चाचा-भतीजे की लड़ाई में चिराग के चचेरे भाई प्रिंस राज की एंट्री हो गई है।


रामविलास पासवान के भाई पूर्व सांसद दिवंगत रामचंद्र पासवान के बेटे सांसद प्रिंस राज ने चिराग पासवान के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रिंस राज ने कहा है कि चिराग की शर्तों पर किसी भी हाल में समझौता नहीं होने जा रहा है। समस्तीपुर सीट से वे खुद चुनाव लड़ने जा रहे हैं। प्रिंस राज ने कहा कि बारगेनिंग कर एनडीए गठबंधन में शामिल हो रहे हैं। चिराग के दिखाने के दांत अलग और पेट के दांत अलग हैं। बता दें की हाजीपुर सीट को लेकर चाचा-भतीजे के बीच छिड़ी जंग के बाद अब समस्तीपुर सीट को लेकर चिराग और प्रिंस आमने सामने आ गए हैं।